Buland kesari ;- पंजाब में बड़ी वारदात होने की खबर सामने आई है। यहां के राम दीवाली मुसलमाना स्थित सुखमन मेडिकल स्टोर पर गोलीबारी की गई। इस संबंध में बात करते हुए मेडिकल स्टोर के मालिक पवित्र सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी भंगाली कलां ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उससे पहले भी पैसों की मांग की जा रही थी और तब भी उस पर गोलियां चलाई गई थीं। अब एक बार फिर उन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके मेडिकल स्टोर पर फायरिंग की गई है।
घटना के अनुसार, आरोपी फायरिंग करने के बाद मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जब इस संबंध में थाना मत्तेवाल के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह रंधावा से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.









