iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाब गैस संकट, लोगों का दर्द:महिला बोली- पति पैरालाइज्ड, बच्चे भी नहीं,...

पंजाब गैस संकट, लोगों का दर्द:महिला बोली- पति पैरालाइज्ड, बच्चे भी नहीं, खाली सिलेंडर लेकर घूम रही; दूसरी बोली- 20 साल बाद चूल्हा जलाया

Date:

National News

Buland kesari/पंजाब में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग का टाइम बढ़ने से लोगों की जिंदगी पर असर पड़ने लगा है। सिलेंडर न मिलने से बुजुर्ग और घरेलू कामकाजी महिलाएं ज्यादा परेशान हैं। वे सिलेंडर के रूप में अपनी परेशानियों एजेंसियों पर पहुंच रही हैं, और अपनी दिक्कत बता रही हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जालंधर में गैस एजेंसी पर पहुंची 70 साल की बुजुर्ग ने बताया कि उनके बच्चे नहीं हैं। वह कई दिन से सिलेंडर के लिए चक्कर लगा रही हैं। पति पैरालइज्ड हैं। उनके लिए रोज गर्म पानी चाहिए। घर में गीजर भी नहीं है। गैस पर ही पानी गर्म करती हैं। अब सिलेंडर खत्म होने वाला है, लेकिन नया सिलेंडर बुक नहीं हो रहा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

एक महिला ने बताया कि उसने 20 साल बाद चूल्हा जलाया है। सिलेंडर 1 हफ्ते से खत्म है। अब नए बर्तनों को मिट्टी लगाकर चूल्हे पर चढ़ाया जा रहा है। गर्मी होने लगी है। अगर यही हालात रहे तो चूल्हे पर खाना बनाना मुश्किल हो जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकने से कई ढाबों पर डीजल भट्टी जलने लगी हैं। एक ढाबा संचालिका ने बताया कि अभी तो डीजल मिल रहा है। अगर डीजल की भी किल्लत हुई तो काम बंद करना पड़ जाएगा। लकड़ी से खाना बनाना बहुत महंगा होता है। कारीगर भी काम नहीं करते।

चडीगढ़ में सिलेंडर की बुकिंग करवाने पहुंचे व्यक्ति ने बताया कि घर पर 3 दिन से सिलेंडर खत्म है। बुक नहीं हो रहा है। बच्चे भूखे हैं। पैक्ड फूड से काम चलाया जा रहा है।

जालंधर में सेंट्रल टाउन की बुजुर्ग निर्माला सिलेंडर न मिलने की जानकारी देती हुई।
जालंधर में सेंट्रल टाउन की बुजुर्ग निर्माला सिलेंडर न मिलने की जानकारी देती हुई।

सिलेंडर खत्म होने से हो रही परेशानी की 3 कहानियां…

पति पैरालइज्ड, गर्म पानी की जरूरत लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा

जालंधर के सेंट्रल टाउन की रहने वाली महिला निर्मला ने गैस बुकिंग की कॉपी दिखाते हुए कहा- बेटा देखो तो मेरा सिलेंडर कब बुक होगा? मुझे तो पता नहीं चलता। ये गैस एजेंसी वाले कह रहे हैं कि अभी 25 दिन नहीं हुए। मेरी मजबूरी कोई नहीं समझ रहा। मैं इस उम्र में गैस एजेंसी में नहीं आ सकती।

उन्होंने कहा- घर के हालात ठीक नहीं हैं। मेरे पति चल फिर नहीं सकते। बेड पर हैं। उन्हें नहलाने से लेकर दवाई देने तक के लिए गर्म पानी की जरूरत पड़ती है। मेरा नाम निर्मला और मेरे पति का नाम हरिश्चंद्र है। मेरा कोई बेटा भी नहीं है। 70 साल की उम्र में मैं बार-बार गैस एजेंसी पर किसे भेजूं?

वहीं, गैस एजेंसी मालिक ने बताया कि महिला को सिलेंडर देने से मना नहीं किया गया है। उन्हें कहा गया कि उसके सिलेंडर की बुकिंग 18 मार्च तक होगी। लोग बेवजह पैनिक होकर आ रहे हैं।

चंडीगढ़ के धनास के व्यक्ति मनु घर में बच्चे भूखे होने की बात बताते हुए।
चंडीगढ़ के धनास के व्यक्ति मनु घर में बच्चे भूखे होने की बात बताते हुए।

मेरे बच्चे 3 दिन से भूखे, सिलेंडर बुक नहीं हो रहा

चंडीगढ़ के धनास के रहने वाले मनु ने बताया कि उनके घर पर सिलेंडर खत्म हो चुका है। घर में छोटे बच्चे हैं। बिना गैस से रहते हुए 3 दिन गुजर चुके हैं। 3 दिन से बच्चे भूखे हैं। दुकान से भुजिया खाकर गुजारा कर रहे हैं। गैस एजेंसी पर आया हूं तो वह मना कर रहे हैं कि बुकिंग करो, लेकिन बुक भी नहीं हो रहा है। हम क्या करें?

चंडीगढ़ के ही सेक्टर-25 की इंडियन गैस एजेंसी पर ताला लगा दिया गया है। लोग खाली सिलेंडर लेकर एजेंसियों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन भरा हुआ सिलेंडर नहीं मिला।

जालंधर के मोहल्ला गोबिंदगढ़ की मीनू गोयल परेशानी बताती हुईं।
जालंधर के मोहल्ला गोबिंदगढ़ की मीनू गोयल परेशानी बताती हुईं।

घर में पोता-पोती को दूध चाहिए, गाड़ी वाला कह रहा शिकायत कर दो

जालंधर के मोहल्ला गोबिंदगढ़ की महिला मीनू गोयल ने बताया कि उनके यहां 3 दिन से सिलेंडर डिलीवर नहीं हो रहा। घर में छोटे पोता-पोती हैं। जो सिलेंडर लगा है वह पता नहीं कब खत्म हो जाएगा। इसके चलते पहले से ही सिलेंडर बुक करवा दिया था।

उन्होंने बताया- मैंने गाड़ी वाले से कहा कि मेरे सिलेंडर की बुकिंग हो चुकी है, डिलीवरी क्यों नहीं दे रहे? इस पर उसने कहा कि 1 दिन और लगेगा। मैंने कारण पूछा तो ड्राइवर कहने लगा कि जाओ जिससे शिकायत करनी है, कर दो। हालात ये हो गए हैं कि डिलीवरी देने वाले बदमाशी पर उतर आए हैं और सिलेंडर ब्लैक कर रहे हैं।

लुधियाना में मैरिज पैलेस को नहीं मिले सिलेंडर

लुधियाना मैरिज पैलेस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत सिंह संत ने बताया कि बुधवार तक मैरिज पैलेसों को कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई मिल रही थी। उन्होंने बताया कि सप्लाई पहले के मुकाबले कम हुई थी।

उन्होंने कहा कि आज सप्लाई नहीं मिली है। एक-दो फंक्शन के लिए स्टॉक मैरिज पैलेसों के पास है। अगर सप्लाई नहीं मिलती है, तो मैरिज पैलेस संचालकों को लकड़ी और कोयले पर काम करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मैरिज और फंक्शन किसी के भी कैंसिल नहीं हो सकते।

*************

OTP न आने से अटकी सिलेंडरों की बुकिंग: पंजाब में गैस कंपनियों के सर्वर डाउन; CM मान बोले- LPG की कहीं कमी नहीं होने देंगे

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का पंजाब में गहरा असर हुआ है। यहां कुकिंग गैस की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। 2 दिन पहले तक केवल कॉमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी बंद हुई थी, लेकिन अब घरेलू गैस भी नहीं मिल रही। (पढ़ें पूरी खबर)

iTree Network Solutions +91-8699235413

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जबरन रूसी सेनी में भर्ती लुधियाना के समरजीत की मौत:टेक्निशियन का लिया था डिप्लोमा, कर्ज लेकर गया था करिअर बनाने, 10 सितंबर को मौत,...

Buland kesari/जबरन रूसी सेनी में भर्ती किए गए पंजाब के लुधियाना के युवक समरजीत सिंह की रूस में मौत हो गई। 21 वर्षीय समरजीत करियर...

You cannot copy content of this page