Buland kesari ;- पुलिस लाइन में सेवारत एक थानेदार की दिल का दौरा पड़ने से मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। एएसआई को उस समय दिल का दौरा पड़ा जब वह ड्यूटी पर जाने के लिए अपनी वर्दी पहन रहा था। इस संबंध में सिटी थाना तरनतारन की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में आंसू गैस यूनिट में तैनात एएसआई सुलखन सिंह (55) पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव घरका हाल निवासी पुलिस लाइन तरनतारन गत रविवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए क्वार्टर में अपनी वर्दी पहन रहा था कि अचानक उसे दिल का दौरा पड़ गया। इस दौरान एएसआई सुलखन सिंह को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








