iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाब में बड़ी वारदात! क्लब में चली ताबड़तोड़ गोलियां, मची अफरा-तफरी

पंजाब में बड़ी वारदात! क्लब में चली ताबड़तोड़ गोलियां, मची अफरा-तफरी

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/पटियाला : पटियाला में बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। थाना सिविल लाइन के अधीन आते ग्रैंड पार्क के सामने बने स्ट्रीट क्लब के बाऊंसर पर बीती रात ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इसमें राजन नाम के बाऊंसर को 2 गोलियां लगीं एक बाजू में और दूसरी पेट को छूती हुई निकल गई। गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सरकारी राजिंद्रा अस्पताल पहुंचाया गया। पूरी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घायल के भाई सिमरनजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई एक स्ट्रीट क्लब में एंट्री मैन के तौर पर काम करता है। बीती रात उसने फोन कर बताया कि उसे गोली लग गई है और वह राजिंद्रा अस्पताल आ जाए। जब वह अस्पताल पहुंचा तो इलाज करवा रहे भाई ने बताया कि क्लब रात 11 बजे तक चलता है। उसके बाद न तो एंट्री होती है और न ही डी.जे. चलता है। 4 युवकों ने जबरन डी.जे. चलाने की मांग की और हंगामा किया। वे सभी नशे की हालत में थे। काफी समझाने के बाद जब वह (बाऊंसर) क्लब से बाहर आया और बात करने की कोशिश की, तो वे युवक रिसेप्शन काऊंटर तक पहुंच गए और फायरिंग कर दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

यह घटना सी.सी.टी.वी. फुटेज में भी साफ देखी जा सकती है। एक गोली उसके भाई की बाजू में लगी और दूसरी पेट को छूकर निकल गई। हमलावर इतने बेखौफ थे कि जब वह अंदर भाग गया तो वे भी पीछे भागे। लेकिन जब उन्हें वह अंदर नहीं मिला तो हमलावर फरार हो गए। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कुछ व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंध में डी.एस.पी. सतनाम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने दावा किया कि सी.सी.टी.वी. फुटेज की मदद से हमलावर जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा,...

You cannot copy content of this page