Buland kesari ;- पंजाब में मौसम को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब पूरी तरह समाप्त हो गया है। आज पंजाब में बारिश और कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि आने वाले दिनों में पंजाब के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
बतया जा रहा है कि अब 8 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। यह भी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों तक ही सीमित रहेगा, लेकिन इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में अगला सप्ताह शुष्क रह सकता है।
बता दें कि गत दिवस राज्य कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई।जहां अधिकांश इलाकों में घना कोहरा महसूस किया गया, वहीं बारिश के बाद अधिकांश इलाकों में लोगों को कोहरे से राहत मिली है। हालांकि राज्य के 3 जिलों में बारिश की संभावना थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। 6 और 7 फरवरी को पूरे राज्य में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही इन दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।


Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.






