iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाब में रूह कंपाने वाला हादसा, ड्रिल मशीन में फंसा महिला की...

पंजाब में रूह कंपाने वाला हादसा, ड्रिल मशीन में फंसा महिला की साड़ी का पल्लू और फिर…

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/मोहाली: यहां इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में एक कंपनी में काम करने वाली महिला की ड्रिल मशीन में साड़ी का पल्लू फंस जाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान उर्मिला (42) के रूप में हुई है। मृतका के पति हरीलाल तिवाड़ी ने बताया कि वह और उनकी पत्नी पिछले चार साल से इस कंपनी में काम कर रहे हैं। गुरुवार को उनकी पत्नी ड्रिल मशीन पर काम कर रही थी, जबकि वह ऊपरी मंज़िल पर काम कर रहे थे।ड्रिल

iTree Network Solutions +91-8699235413

कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उनकी पत्नी की साड़ी मशीन में फंस गई है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी के जांच अधिकारी तरसेम सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और शुक्रवार को पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतका के पति हरीलाल का आरोप है कि उनकी पत्नी उर्मिला कंपनी में बतौर हेल्पर काम करती थी, लेकिन उससे ड्रिल मशीन पर काम करवाया जा रहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मशीन पर काम करने के लिए उसे किसी तरह की ट्रेनिंग नहीं दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य कर्मचारियों से भी बिना ट्रेनिंग के मशीनों पर काम करवाया जा रहा है। वहीं कंपनी के अकाउंट हेड का कहना है कि कंपनी में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। मशीन पर किसी भी महिला को चुन्नी के साथ काम करने की अनुमति नहीं होती और अंदर बोर्ड पर भी साफ लिखा है कि चुन्नी लेकर मशीन पर काम न किया जाए। कंपनी का कहना है कि जब उर्मिला मशीन पर काम कर रही थी तो उसने एप्रन पहन रखा था। एप्रन इसलिए दिया जाता है ताकि कपड़े मशीन में न फंसें। इसके बावजूद उसकी साड़ी का पल्लू मशीन में फंस गया, जिससे यह हादसा हो गया। कंपनी का दावा है कि कर्मचारियों को समय-समय पर ट्रेनिंग भी दी जाती है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਹੀਂ, ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਤੋਂ ਕੀਤਾ ਇਨਕਾਰ

Buland kesari/Abohar road accident: ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਅਬੋਹਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਵਾਪਰੇ ਇੱਕ ਦਰਦਨਾਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਤੋਂ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਬੀਤ ਜਾਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ...

You cannot copy content of this page