iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाब में रूह कंपाने वाला हादसा, ड्रिल मशीन में फंसा महिला की...

पंजाब में रूह कंपाने वाला हादसा, ड्रिल मशीन में फंसा महिला की साड़ी का पल्लू और फिर…

Date:

National News

Buland kesari/मोहाली: यहां इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में एक कंपनी में काम करने वाली महिला की ड्रिल मशीन में साड़ी का पल्लू फंस जाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान उर्मिला (42) के रूप में हुई है। मृतका के पति हरीलाल तिवाड़ी ने बताया कि वह और उनकी पत्नी पिछले चार साल से इस कंपनी में काम कर रहे हैं। गुरुवार को उनकी पत्नी ड्रिल मशीन पर काम कर रही थी, जबकि वह ऊपरी मंज़िल पर काम कर रहे थे।पंजाब में रूह कंपाने वाला हादसा, ड्रिल मशीन में फंसा महिला की साड़ी का पल्लू और फिर…

iTree Network Solutions +91-8699235413

कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उनकी पत्नी की साड़ी मशीन में फंस गई है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी के जांच अधिकारी तरसेम सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और शुक्रवार को पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतका के पति हरीलाल का आरोप है कि उनकी पत्नी उर्मिला कंपनी में बतौर हेल्पर काम करती थी, लेकिन उससे ड्रिल मशीन पर काम करवाया जा रहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मशीन पर काम करने के लिए उसे किसी तरह की ट्रेनिंग नहीं दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य कर्मचारियों से भी बिना ट्रेनिंग के मशीनों पर काम करवाया जा रहा है। वहीं कंपनी के अकाउंट हेड का कहना है कि कंपनी में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। मशीन पर किसी भी महिला को चुन्नी के साथ काम करने की अनुमति नहीं होती और अंदर बोर्ड पर भी साफ लिखा है कि चुन्नी लेकर मशीन पर काम न किया जाए। कंपनी का कहना है कि जब उर्मिला मशीन पर काम कर रही थी तो उसने एप्रन पहन रखा था। एप्रन इसलिए दिया जाता है ताकि कपड़े मशीन में न फंसें। इसके बावजूद उसकी साड़ी का पल्लू मशीन में फंस गया, जिससे यह हादसा हो गया। कंपनी का दावा है कि कर्मचारियों को समय-समय पर ट्रेनिंग भी दी जाती है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਤੰਬਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਆ ਸਕਦੈ ਵੱਡਾ ਭੂਚਾਲ!

ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਗਠਜੋੜ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੋਵੇਗੀ ਵੱਡੀ ਦਲ-ਬਦਲੀ? ‘ਆਪ’ ਦੇ...

कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां के सिर पर कुकर मारकर की हत्या

Buland Kesari/ अबोहर: संत नगरी में सोमवार को एक दिल...

ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਨਾਲ ਮਿਲਾਇਆ ਹੱਥ!

ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, SOI...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਅਤੇ ਵਿਨੀਤ ਧੀਰ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਫਲਤਾ

ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਦੀ ਸਫਲਤਾ ਨੇ ਵਧਾਇਆ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ, ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ Buland Kesari/ ਜਲੰਧਰ: ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਵਿੱਚ ਆਮ...

You cannot copy content of this page