iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाब में सुबह-सुबह मच गया हड़कंप, छतों से कूदकर भागे लोग

पंजाब में सुबह-सुबह मच गया हड़कंप, छतों से कूदकर भागे लोग

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari ;- (पंजाब)खन्ना में बसंत पंचमी पर चाइना डोर के प्रयोग को रोकने के लिए पुलिस ने सुबह से ही अभियान शुरू कर दिया और शहर व गांवों में घरों की छतों पर छापेमारी की। इस दौरान चाइनीज डोर से पतंग उड़ाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। जो लोग लाउडस्पीकर बजा रहे थे, उन्हें मजबूरन उन्हें बंद करना पड़ा। पुलिस की छापेमारी के दौरान कई युवा अपनी पतंगें और चाइना डोर छतों पर छोड़कर घरों के ऊपर से कूदकर भाग गए। पुलिस ने उनके परिजनों को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि अगर कोई पकड़ा गया तो सीधे जेल जाएगा।

एस.एस.पी. अश्विनी गोटियाल ने बसंत पंचमी के लिए पहले ही विशेष टीमें गठित कर दी थीं। डी. खन्ना में डी.एस.पी. अमृतपाल सिंह भाटी, समराला में डी.एस.पी. तरलोचन सिंह और पायल में डी.एस.पी. दीपक राय के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं। सदर थाने के एस.एच.ओ. सुखविंदरपाल सिंह, सिटी थाना-1 एस.एच.ओ. तरविंदर बेदी और सिटी पुलिस स्टेशन 2 के एस.एच.ओ. हरदीप सिंह ने अपने-अपने इलाकों में छापेमारी की और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि कोई भी व्यक्ति चाइना डोर का उपयोग करके पतंग न उड़ाए।

एस.एच.ओ. सुखविंदरपाल सिंह और उनकी टीम ने लिबड़ा गांव में छापा मारा। घरों की छतों की जांच की गई तथा डोरों का भी निरीक्षण किया गया। खन्ना में बसंत पंचमी से 24 घंटे पहले सदर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। इस दौरान 4 सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 448 गट्टू चाइना डोर बरामद की गई। ये सप्लायर लुधियाना से ई-रिक्शा पर तिरपाल से ढककर ला रहे थे। उधर, क्षेत्र के लोगों ने भी पुलिस के अभियान की सराहना की।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

‘SDM ਨੇ ਸਵੇਰੇ 3:13 ਵਜੇ ਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਨੂੰ ਲਿਖੀ ਚਿੱਠੀ’, ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਘੇਰੀ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ

Buland kesari/ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਫ਼ਤਰ (CMO) ‘ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਡਰਾਉਣ-ਧਮਕਾਉਣ...

You cannot copy content of this page