iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
Homecityपंजाब में बनने वाली नई राजनीतिक पार्टी का यह होगा नाम!

पंजाब में बनने वाली नई राजनीतिक पार्टी का यह होगा नाम!

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- पंजाब के फरीदकोट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने डिब्रूगढ़ जेल में बंद श्री खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह खालसा समेत अन्य पंथक नेताओं के साथ मिलकर राज्य में बनने वाली नई राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा कर दी है।पंजाबशनिवार को सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने ऐलान किया कि उनकी इस नई पार्टी का नाम शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब होगा, जिसकी औपचारिक घोषणा 14 जनवरी को मुक्तसर के माघी मेले में होने वाले पंथ बचाओ-पंजाब बचाओ कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में गुरुद्वारा पातशाही दसवीं में पहुंचे फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने माघी मेले पर आयोजित होने वाली कॉन्फ्रेंस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बैठक करके विचार विमर्श किया और सभी को नई पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।कोटकपुरा में बैठक के बाद सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि उनकी नई पार्टी का नाम शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब होगा, जिसमें राज्यभर से पंथ दर्दी और अच्छे चरित्र वाले लोग शामिल होंगे, जो पंजाब को बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी द्वारा राज्यों को अधिक अधिकारों की राजनीतिक तौर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पंजाब को बचाने के लिए एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन जरूरी हो चुका है और श्री खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह खालसा और उनके परिवार के सहयोग से इस नई राजनीतिक पार्टी के जरिए पंजाब को बचाने का प्रयास किया जाएगा।बता दें कि, साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान फरीदकोट निर्वाचन क्षेत्र से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीतने वाले सरबजीत सिंह खालसा और श्री खडूर साहिब क्षेत्र से जीते सांसद अमृतपाल सिंह खालसा ने संयुक्त रूप से राज्य में नई राजनीतिक पार्टी गठित करने की लंबे समय से तैयारी की जा रही थी। कुछ दिन पहले उन्होंने 14 जनवरी को मुक्तसर में आयोजित माघी मेले पर पंथ बचाओ-पंजाब बचाओ कॉन्फ्रेंस के दौरान नई पार्टी बनाई जानी है, जिसे लेकर बैठकों का दौर जारी है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page