iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjab3.36 करोड़ रु की लागत से बनेगा पंजाब रोडवेज़ ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन सब-डिपो

3.36 करोड़ रु की लागत से बनेगा पंजाब रोडवेज़ ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन सब-डिपो

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- पंजाब रोडवेज़ ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (पी.आर.टी.सी.) सार्वजनिक परिवहन के बुनियादी ढांचे का विस्तार करने और इसे बेहतर बनाने के उद्देश्य से गिद्दड़बाहा के गांव दौला में अपने पहले सब-डिपो की स्थापना के साथ एक अहम मील का पत्थर स्थापित करने जा रही है।पंजाबपरिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की सार्वजनिक परिवहन सेवा को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता के तहत 3.36 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना 31 जनवरी, 2025 तक पूरी करके चालू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल बुनियादी ढांचे की जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी सीधे तौर पर हल करेगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इसके अतिरिक्त पटियाला के पुराने बस स्टैंड का भी पुनर्विकास कर दिया गया है, जिससे अब चीका, समाना, नाभा, राजपुरा, घनौर और पिहोवा सहित 30 किलोमीटर के दायरे में आने वाले आसपास के कस्बों के लिए बस सेवाएं शुरू कर दी गई हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग अपने बेड़े का और विस्तार करने जा रही है और किलोमीटर स्कीम के जरिए लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर रही है। उन्होंने बताया कि विभाग में कुल 85 नई बसें शामिल की जाएंगी और 81 व्यक्तियों को पहले ही लेटर ऑफ इंटेंट जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार, स्व-रोज़गार के अधिक अवसर पैदा कर स्थानीय उद्यमियों को अधिक सशक्त बनाते हुए राज्य सरकार की रोज़गार प्रदान करने की प्रतिबद्धता को साकार किया जा रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने कहा कि टिकाऊ बुनियादी ढांचे की ओर एक अहम कदम उठाते हुए पी.आर.टी.सी. द्वारा एक बड़े सोलर प्लांट प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिवहन मंत्री ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सौर परियोजना के तहत मुख्यालय, सभी डिपूओं और बस स्टैंडों में सोलर से लैस सुविधाएं स्थापित की जाएंगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

परिवहन मंत्री ने बताया कि 2.87 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रस्तावित 775 किलोवाट सोलर प्रोजेक्ट से पी.आर.टी.सी. सालाना लगभग 97 लाख रुपये की बिजली की बचत करेगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की राशि की वापसी के लिए अनुमानित अवधि तीन साल से भी कम होगी।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਦੇ ਮਸ਼ਹੂਰ ਲੇਖਕ ਸਲੀਮ ਖਾਨ ਬਿਮਾਰ, ਲੀਲਾਵਤੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ

ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਇੰਡਸਟਰੀ ਦੇ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਲੇਖਕ ਅਤੇ ਸਲਮਾਨ ਖਾਨ ਦੇ ਪਿਤਾ ਸਲੀਮ ਖਾਨ ਦੀ ਅਚਾਨਕ ਤਬੀਅਤ ਖਰਾਬ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮੁੰਬਈ ਦੇ ਲੀਲਾਵਤੀ ਹਸਪਤਾਲ...

You cannot copy content of this page