iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपहाड़ों पर पहली बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक, उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में...

पहाड़ों पर पहली बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक, उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में खिले पर्यटकों के चेहरे

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/Snowfall in Mountains: कश्मीर सहित हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों में इस साल की पहली बर्फबारी होने के बाद ठंड ने दस्तक दे दी हैं. उत्तराखंड के केदारनाथ धाम सहित हिमाचल और कश्मीर का पहाड़ी क्षेत्रों में सोमवार को हुई बारिश और बर्फबारी तापमान में गिरावट आई है. वहीं मौसम विभाग द्वारा भी पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. बर्फबारी के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने के लिए गए पर्यटकों के चेहरों पर खुशी देखी जा सकती है.बर्फबारी

iTree Network Solutions +91-8699235413

पहाड़ों पर बर्फबारी देख पर्यटकों के खिले चेहरे

केदारनाथ धाम में सोमवार को हुई सीजन की पहली बर्फबारी के कारण जिसके बाद केदारनाथ समेत आस-पास के इलकों में सर्दी बढ़ गई है. उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में मौसम विभाग का अनुमान है कि चमोली में भारी बारिश हो सकती हैं. वहीं मौसम विभाग द्वारा दो दिन पहाड़ों में बारिश और पहाड़ों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है. सोमवार को बद्रीनाथ धाम में सुबह से ही मौसम ने करवट बदल दी है. जिसके कारण यहां तापमान में गिरावट आई है. वहीं मौसम में आए बदलाव के कारण प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं को गर्म कपड़े लेकर यात्रा करने की सलाह दी जा रही है. इसके अलावा केदारनाथ धाम पर भी हुई बर्फबारी के बाद तीर्थ यात्री इसका आनंद ले रहे हैं.

iTree Network Solutions +91-8699235413

हिमाचल के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

वहीं अक्टूबर माह के शुरूआत में कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों गुलमर्ग और माउंट अफरवात में भी इस सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली. ताजी बर्फ गिरने से यहां पहुंचे पर्यटकों के चेहरे खिलें है और बर्फबारी का पर्यटक जमकर मजा उठा रहें हैं. वहीं मौसम विभाग द्वारा जम्मू-कश्मीर में आने वाले 36 से 48 घंटे के में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में लगातार हुई दूसरे दिन की बर्फबारी ने भी मौसम में ठंडक का अहसास ला दिया है. अधिकारियों के अनुसार यहां लाहौल-स्पीति जिले के गोंधला में 5 सेमी और केलांग में लगभग 4 सेमी बर्फ गिरी है. मौसम विभाग द्वारा हिमाचल के कई जिलों येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की संभावना जताई है.

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

बर्फबारी के कारण कुंजम टॉप और चंद्रताल सड़क बंद

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति, कुल्लू और चंबा के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है. इसे देखने टूरिस्ट भी पहाड़ों का रुख करने लगे हैं. सोमवार को हुई बर्फबारी को देखने के लिए काफी संख्या में टूरिस्ट अटल टनल रोहतांग पहुंचे. बर्फबारी के बाद सड़क पर फिसलन बढ़ गई है. अटल टनल और सिस्सू के बीच जाम लग गया है. इससे 100 से ज्यादा गाड़ियां फंस गई हैं. बर्फबारी के कारण कोकसर-पलचान, रोहतांग पास, कोकसर-लोसर, कुंजम टॉप और चंद्रताल सड़क बंद कर दी गई है.

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा,...

You cannot copy content of this page