iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में स्कूल में बम धमाका, कई छात्र घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में स्कूल में बम धमाका, कई छात्र घायल

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्कूल कक्षा के अंदर बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम चार बच्चे घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। यह हादसा शुक्रवार को खैबर ज़िले की जमरूद तहसील में हुआ, जो अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से लगा इलाका है। पुलिस के अनुसार, विस्फोट के बाद मौके पर सुरक्षा बल पहुंच गए और इलाके को घेर लिया गया। घायल बच्चों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि विस्फोट के कारणों की जांच जारी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

विस्फोट में चार बच्चे घायल

iTree Network Solutions +91-8699235413

स्कूल प्रशासन के अनुसार, चौथी कक्षा के एक छात्र को स्कूल जाते समय सड़क पर एक वस्तु मिली, जिसे उसने खिलौना समझ लिया। लेकिन वह वास्तव में एक बिना फटा मोर्टार शेल था, जिसे स्थानीय लोग आमतौर पर “खिलौना बम” कहते हैं। छात्र उस वस्तु को अपनी कक्षा में लेकर आ गया, जहां अचानक वह फट गया। इस विस्फोट में चार बच्चे घायल हो गए। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के विस्फोटक अफग़ान सीमा पर वर्षों से जारी संघर्ष और आतंकवादी घटनाओं के अवशेष हैं। कई बार बच्चे इन्हें खिलौना समझकर उठा लेते हैं, जिससे हादसे हो जाते हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और स्कूल परिसर तथा आसपास के इलाके को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया है ताकि अन्य छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जमरूद की घटना के बाद फिर दहशत

जमरूद में हुआ स्कूल धमाका पाकिस्तान में हाल के दिनों में हो रही लगातार बम विस्फोटों का एक और उदाहरण है। 30 सितंबर को, बलूचिस्तान के क्वेटा में फ्रंटियर कोर मुख्यालय के बाहर एक शक्तिशाली कार बम धमाका हुआ था, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हुए। विस्फोट के बाद फायरिंग शुरू हो गई, जिससे पूरे शहर में दहशत का माहौल फैल गया।

 

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा,...

You cannot copy content of this page