iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपुलिस थानों पर हमले में बड़ा खुलासा: ब्रिटिश आर्मी का एक और...

पुलिस थानों पर हमले में बड़ा खुलासा: ब्रिटिश आर्मी का एक और जवान पाकिस्तान बैठे आतंकी रिंदा का हैंडलर

Date:

National News

Buland kesari ;- पंजाब में पुलिस थानों पर हुए ग्रेनेड हमलों की जांच में पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस का मानना है कि ग्रेनेड हमलों के पीछे ब्रिटिश आर्मी में पंजाब से तालुक रखने वाले कुछ जवानों भी है। पुलिस

बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के चीफ हरविंदर सिंह रिंदा और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के रणजीत सिंह नीटा ब्रिटिश आर्मी में भारत से विशेषकर पंजाब के युवाओं को अपना हैंडलर बना रहे हैं। इनके जरिये वह ब्रिटिश आर्मी में सूबे के युवा जवानों को अपनी खालिस्तान मूवमेंट से जोड़ रहे हैं।

अर्श डल्ला की गिरफ्तारी के बाद हैप्पी पासिया बना रिंदा का हैंडलर

कनाडा में अर्श डल्ला की गिरफ्तारी के बाद से अब आतंकी रिंदा ने हैप्पी पासिया को अपने हैंडलर बना लिया है। आईएसआई और बीकेआई चीफ रिंदा के कहने पर पासिया, जीवन फौजी और नवाशहरियां ये तीनों ग्रेनेड हमलों और आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की प्लानिंग में जुटे हैं।बीते दिनों पीलीभीत में हुए यूपी और पंजाब पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में तीन आतंकियों को ढेर किया गया था। इस दौरान पुलिस जांच में सामने आया था कि केजेडएफ का चीफ नीटा ग्रीस में अपने हैंडलर जसविंदर सिंह मन्नू और यूके में जगजीत सिंह के जरिये ऑपरेट कर रहा है। जगजीत सिंह अपनी पहचान फतेह सिंह बग्गी के तौर पर ब्रिटिश आर्मी में सेवाएं दे रहा है और नीटा के कहने पर केजेडएफ के लिए पंजाब में ग्रेनेड हमलों को अंजाम दे रहा है।पुलिस जांच करते हुए इसकी तह तक पहुंची तो यह बात सामने आई है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल के चीफ हरविंदर सिंह रिंदा भी ब्रिटिश आर्मी में अपने हैंडलर तैयार कर चुका है। पुलिस के हाथ बीकेआई के ब्रिटिश आर्मी में मौजूद इस हैंडलर के सुराग लगे हैं। ऐसे में पंजाब पुलिस ने अब भारतीय एजेंसियों के जरिये इन हैंडलरों पर विशेष निगरानी रखनी शुरू कर दी है।

ब्रिटिश आर्मी जॉइन करने वाले पंजाबी युवाओं पर नजर

खालिस्तान समर्थक आतंकी और पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई ब्रिटिश आर्मी में जॉइन करने वाले पंजाबी युवाओं को अपना हैंडलर बनाने को लेकर मॉड्यूल तैयार कर रही है। यहां तक कि आईएसआई और खालिस्तान समर्थक संगठनों की ओर से पंजाब के युवाओं को विशेषकर प्रदेश के सरहदी इलाके के नौजवानों को ब्रिटिश आर्मी में नौकरी लगवाने के अपने जाल में फंसाकर एक बार उन्हें इसका हिस्सा बनाने के बाद पंजाब में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का मॉड्यूल ऑपरेट किया जा रहा है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

मैरिड गर्लफ्रेंड से तंग युवक ने सुसाइड किया:गले में फंदा लगाकर आखिरी VIDEO बनाया; बोला- रीत नाम दी कुड़ी ने बड़ा दुखी कीता

Buland kesari/कपूरथला में विवाहित गर्लफ्रेंड के धोखे से तंग आकर युवक ने सुसाइड कर लिया। महिला ने खुद को अनमैरिड बताकर युवक से दोस्ती...

You cannot copy content of this page