iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsGurdaspur में बदमाशों ने की पुलिस पर फायरिंग:हथियारों की रिकवरी के लिए...

Gurdaspur में बदमाशों ने की पुलिस पर फायरिंग:हथियारों की रिकवरी के लिए गए थे श्मशान घाट

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari;-जिला गुरदासपुर के सरहदी इलाके डेरा बाबा नानक में हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर गई पुलिस पर दो गैंगस्टरों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जबावी फायरिंग में दोनों गैंगस्टर जख्मी हो गए। पुलिसउनकी टांगों पर गाेली लगी है। दोनों बदमाशों को बटाला के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है।
बीते 21 अगस्त को गैंगस्टरों ने फिरौती की मांग को लेकर डेरा बाबा नानक में एक पेंट स्टोर पर फायरिंग की थी। police ने मामले में चार गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया था।
इनमें से दो गैंगस्टरों अर्शदीप और रवि को पुलिस डेरा बाबा नानक के गांव रतड़ छत्तर के पास शमशानघाट में वारदात में इस्तेमाल कर छिपाए गए हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर गई थी।
वहां पर छिपाए गए हथियारों से ही गैंगस्टरों ने भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। police की जवाबी फायरिंग में दोनों गैंगस्टर जख्मी हो गए। एसएसपी बटाला की ओर से घटनारस्थल का जायजा लिया गया है। पुलिस अभी इस मामले में कोई भी जानकारी नहीं दे रही है।
एसएसपी सुहेल मीर ने बताया कि बीती 21 अगस्त को शाम 6.20 बजे डेरा बाबा नानक में एक कारोबारी पर उनकी दुकान पर आकर दो नकाबपोश गैंगस्टरों ने गोलियां चलाई थीं। गैंगस्टर इस कारोबारी से 50 लाख रुपए की फिरौती मांग रहे थे। इस कारोबारी पर पहले भी गोली चल चुकी है। जिसके आरोपियों को पकड़ लिया गया था।
21 अगस्त की फायरिंग के बाद police की जांच टीमें गठित की गईं और कड़ी मेहनत के बाद आज सुबह चार गैंगस्टरों को काबू करने में कामयाबी मिली। वारदात में इस्तेमाल हथियारों की रिकवरी के लिए जब पुलिस दो गैंगस्टरों को गांव रतड़ छत्तर के शमशानघाट के पास लेकर आई तो पुलिस की गाड़ी रुकते ही दोनों उससे कूद कर भाग निकले और छिपाए गए हथियारों से शुरुआत में police पर चार राउंड फायर किए। लेकिन कोई पुलिस कर्मी हताहत नहीं हुआ।
police ने पहले उन्हें चेतावनी दी लेकिन नहीं मानने पर police ने ग्लॉक पिस्टल से जवाबी फायरिंग की। जिससे दोनों गैंगस्टर जख़्मी हो गए और उन्हें police ने हथियारों सहित दबोच लिया। उन्होंने बताया कि गैंगस्टरों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा,...

You cannot copy content of this page