Buland kesari/ की पॉश सोसाइटी में आधी रात को गोली चल गई। यहां एक युवक ने सोसाइटी में जाने की कोशिश की। सिक्योरिटी गार्ड ने पूछताछ के लिए रोका तो युवक भड़क गया। उसने गाली-गलौज करने के बाद गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया।
गहरी नींद में सो रहे लोग तुरंत बाहर निकले और गेट पर पहुंचे। उन्होंने युवक को घेर लिया। जिसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर चली गई। उससे पूछताछ की जा रही है। युवक का कहना है कि सोसाइटी में उसने किराए पर फ्लैट लिया हुआ है। पुलिस को शक है कि घटना के वक्त युवक शराब के नशे में था।

रात 12.30 बजे सोसाइटी में पहुंचा युवक जानकारी के मुताबिक यह मामला सूर्या एनक्लेव स्थित शौर्य ग्रीन अपार्टमेंट्स का है। पुलिस के मुताबिक रूबी नाम के युवक ने शौर्य ग्रीन सोसाइटी में एक फ्लैट किराए पर लिया हुआ है। शनिवार आधी रात करीब 12.30 बजे वह सोसाइटी में आया। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोक लिया और पूछताछ करनी शुरू कर दी।
पहले गाली-गलौज, फिर पिस्टल निकाल फायरिंग की पुलिस के मुताबिक पूछताछ किए जाने से युवक भड़क गया। उसने सिक्योरिटी गार्ड के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इसके बाद गुस्से में आकर उसने पिस्टल निकाली और हवा में फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही घरों में सो रहे लोग घबरा गए। वह तुरंत गोली की आवाज वाली दिशा में भागकर पहुंचे। जहां युवक गार्ड से बहस कर रहा था।

लोगों ने पुलिस बुलाई, युवक बोला- गार्ड परेशान कर रहा था इसके बाद लोगों ने तुरंत रामा मंडी थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम वहां पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि युवक ने कहा कि उसने सोसाइटी में फ्लैट रेंट पर लिया है, इसके बावजूद गार्ड उसे अंदर जाने देने के लिए बेवजह परेशान कर रहा था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
ACP बोले- केस दर्ज कर पिस्टल जब्त किया इस मामले में ACP सेंट्रल अजय सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम पर शिकायत मिली थी कि एक युवक ने सोसाइटी के बाहर हवा में गोली चलाई है। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








