Buland kesari/जालंधर वेस्ट हलके के बस्ती शेख के दशहरा ग्राउंड में कुछ युवक सरेआम नशे के टीके लगाते दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक युवक जिसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच है, कमरे के अंदर आता है और इंजेक्शन में चिट्टा (हेरोइन) भरता है।
इसके बाद युवक अपने लोअर को ढीला करता है। इधर-उधर देखता है कि कोई उसे देख तो नहीं रहा। इसके बाद अंडरवियर हटकार प्राइवेट पार्ट पर इंजेक्शन लगाने लगता है। युवक करीब 1 मिनट तक धीरे-धीरे नशा इंजेक्ट करता है। इसके बाद वह सीधा खड़ा नहीं हो पाता और झूमने लगता है।
नशा चढ़ने पर युवक अपनी लोअर को जैसे-तैसे ऊपर करता है और फिर झूमते हुए वहीं पर बैठ जाता है। इसके बाद घुटनों के बल बैठ कर अपना एक हाथ सिर पर रख लेता है। युवक अपने हाथ में थामी सिरिंज को नहीं फेंकता। किसी ने युवक के नशा करने का सारा वीडियो बना लिया।
पहले ये फोटो देखिए…





लोगों ने कहा-बस्ती एरिया में बिक रहा नशा
स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर वेस्ट एरिया में नशे का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार की नशे के विरुद्ध मुहिम का यहां कोई असर नहीं दिखता है। वीडियो में बताया गया है कि बस्ती शेख स्थित दशहरा ग्राउंड में एक कमरा बना है। इसका इस्तेमाल युवक नशा करने के लिए करते हैं। वीरवार को भी 2 बाइक सवार युवक इसी कमरे में पहुंचे और वहां बैठकर नशा करने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया।
लोगों का आरोप-शिकायतें देने पर भी नहीं होती कार्रवाई
इलाका निवासियों का कहना है कि उन्होंने यहां नशे को लेकर संबंधित थाने के अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी हैं। हालांकि, उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिस कारण नशेड़ियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दशहरा ग्राउंड धीरे-धीरे नशे का अड्डा बनता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








