iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabJalandhar में अब एक Click पर हल होगी आपकी समस्या, लांच हुआ...

Jalandhar में अब एक Click पर हल होगी आपकी समस्या, लांच हुआ Punjab Police का नया प्रोजेक्ट

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari:- जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने आज यानि रविवार को ‘सहयोग’ प्रोजेक्ट लांच किया है। यह पुलिस पब्लिक पार्टनरशिप इनिशिएटिव है। जालंधर के एम.जी.एन. स्कूल में पुलिस कमिश्नर ने इस प्रोग्राम की शुरूआत की है। इस दौरान शहर की अलग-अलग सोसायटी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पुलिस कमिश्नर ने उनसे सुझाव लिए।प्रोजेक्ट

इसे लेकर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि जालंधर में ‘सहयोग’ मिशन 4 हफ्ते तक चलेगा प्रोजेक्ट। इस दौरान लोगों को पुलिस और पुलिस द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जागरुक करवाया जाएगा। पुलिस व लोगों के बीच के गैप को भी दूर करने की कोशिश की जाएगी।प्रोजेक्ट उन्होंने कहा कि लोगों के पास पुलिस को लेकर काफी कम जानकारी है। प्रोजेक्ट लोगों को अभी तक ये भी नहीं पता कि पुलिस कंट्रोल रूप में 100 नंबर बंद हो चुका है और अब 112 पर शिकायत करनी होती है। इसके साथ ही लोगों को नहीं पता कि उनके इलाके के ए.सी.पी. और ए.डी.सी.पी. कौन हैं। इसके चलते जब कोई वारदात होती है तो लोगों को परेशानी आती है कि किसे फोन करना है। लोगों को इलाके में चलने वाली पी.सी.आर. के बारे में नहीं पता है।प्रोजेक्ट पंजाब पुलिस व सरकार द्वारा कंट्रोल रूम व ट्रैफिक पुलिस सहित कई अन्य सुविधाएं भी दी जा रही है, जिसे लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए यह प्रोग्राम शुरू किया गया है।       

इसके लिए जालंधर की 800 छोटी-बड़ी एसोसिएशन व सोसायटियों को चुना गया है। इन एसोसिएशन व सोसायटियों के प्रधानों व पदाधिकारियों को पुलिस अधिकारी इस प्रोग्राम के दौरान ब्रीफिंग प्रोजेक्ट देंगे और पुलिस द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जागरुक करेंगे ताकि वह आगे अपनी एसोसिएशन के सदस्यों को ये जानकारी दे सकें।

वहीं इस दौरान पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने एसोसिएशन व सोसायटियों के प्रधानों व पदाधिकारियों से उनके सुझाव मांगे और उनके मसले सुने। इसके साथ ही आश्वासन दिया कि इन परेशानियों को जल्द से जल्द हल किया जाएगा। इसे साथ ही उन्होंने कहा कि इस 4 हफ्ते के प्रोग्राम के बाद एक प्रोग्राम फिर रखा जाएगा जहां लोगों का फीडबैक लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अब शहर में पी.सी.आर. दस्ते और चौकस हो गए हैं और पहले शिकायत करने पर 15 मिनट तक वह मौके पर पहुंचते थे पर अब 5-7  मिनट पी.सी.आर. दस्ता मौके पर पहुंच जाता है। इसके साथ ही कहा गया कि पुलिस और लोगों के बीच के गैप को दूर किया जा रहा है ताकि लोग पुलिस स्टेशन आने से न डरें।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दुकान में घुसे चोर:चॉकलेट और घी के डिब्बे चुराए, ग्राहकों की मौजूदगी में वारदात , घटना CCTV में कैद

Buland kesari/जालंधर जिले के भार्गव कैंप स्थित बेली राम स्वीट्स शॉप एंड बेकरी में चोरी की घटना सामने आई है। दुकान से चॉकलेट और...

You cannot copy content of this page