Buland kesari/फिरोजपुर शहर के थाना सिटी फिरोजपुर में एएसआई और एसएचओ एक आरोपी को हिरासत में लेने और उसे छुड़वाने के मामले में आमने-सामने हो गए। दोनों ने जमकर एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। एएसआई और एसएचओ की बहसबाजी की वीडियो भी सामने आई है।
दोनों अधिकारियों ने मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा। ASI रमन ने कहा कि SHO गुरमीत सिंह ने मुझे सभी के सामने जलील किया। वहीं दूसरी तरफ, SHO ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। फिलहाल पुलिस के सीनियर अधिकारी इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।

SHO ने कहा था आरोपी को छोड़ दो : ASI रमन
जानकारी देते हुए ASI रमन ने कहा कि एक केस में किसी व्यक्ति को मैंने पकड़ा था। SHO गुरमीत सिंह ने मुझे कहा कि उसे छोड़ दो। मैंने कहा कि ये आरोपी है मैंने आर्डर करवाए और इसके बाद इसे लेकर आया हूं। मुझे नहीं पता कि SHO साहिब को किसी अधिकारी का फोन आया है या आरोपी इनका कोई अपना है।
मेरे से आरोपी को खींच कर खुद ले गए SHO गुरमीत सिंह मेरे कमरे में आए और उस आरोपी को मेरे से खींच कर खुद ले गए। SHO ने आरोपी को उस समय खींचा जब मैं उससे पूछताछ कर रहा था। मैंने SHO गुरमीत से कहा कि सर, मैंने इससे पूछताछ करनी है अभी। मुझे ये मामले सीनियर अधिकारियों के ध्यान में लाने दो।
SHO ने मुझे लोगों के सामने जलील किया ASI रमन के मुताबिक उसे SHO ने कहा कि मैं थाने का प्रभारी हूं, जो करुंगा मैं ही करुंगा तुम कुछ नहीं। इसी खींचातान में उनसे मेरी नेम प्लेट टूट गई। मैंने ये मामला सीनियर अधिकारियों के ध्यान में ला दिया है। SHO गुरमीत को चाहिए था कि कोई भी बात करनी है तो मुझे अपने दफ्तर में बुलाते वहां बातचीत मेरे से करते।
लोगों के सामने मुझे जलील किया है। मेरी साथ जो आप बीती हुई है उस संबंधी सीनियर को बता दिया है। ASI रमन के मुताबिक मैंने आरोपी को SHO गुरमीत के आदेशों पर ही हिरासत में लिया था। मैं वर्दीधारी अधिकारी हूं। इस तरह से व्यवहार करना गलत है।
मेरे से उलझो मत मैं तुम्हारा नुक्सान कर दूंगा SHO गुरमीत ने मुझ से आरोपी छीना है। मेरे को यहां तक कहा गया कि मेरे से उलझो मत मैं तुम्हारा नुक्सान कर दूंगा। मैंने मीडिया को समक्ष पूरे होश में अपना पक्ष रखा है। मैं थानेदार हूं। लोगों को इंसाफ दिलवाना मेरा काम है। यदि मैं इंसाफ नहीं दिलवाउंगा तो कौन दिलवाएगा।

सीसीटीवी चैक करवा सकते सीनियर अधिकारी : SHO गुरमीत वहीं इस मामले में SHO गुरमीत सिंह का कहना है कि थाने में कैमरे लगे हैं। किसी तरह का यहां कोई विवाद नहीं हुआ है। मैंने किसी की नेम प्लेट नहीं उतारी। पूरे थाने में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के कैमरे लगे हैं। यदि मेरा कही कोई कसूर सामने आता है तो मेरे पर कार्रवाई हो। यदि मेरा कोई कसूर नहीं है तो सीनियर अधिकारी के साथ गलत व्यवहार करने पर मैं ASI के खिलाफ कार्रवाई करुंगा।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








