Buland kesari , साल 2014 में रिलीज हुई आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ‘हाईवे’ को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म आलिया के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक रही थी
और इसमें उनका अभिनय देखने के बाद दर्शकों ने एक्ट्रेस की खूब तारीफ भी की थी। हालांकि, बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि वीरा की भूमिका के लिए वह फिल्म निर्माता की पहली पसंद नहीं थीं।

एक इंटरव्यू में इम्तियाज ने यह खुलासा किया था कि उन्होंने मूल रूप से मुख्य किरदार के लिए आलिया जैसी युवा एक्ट्रेस की बजाय परिपक्व महिला की कल्पना की थी। हालांकि, ‘लव शव ते चिकन खुराना’ की स्क्रीनिंग पर भट्ट से हुई उनकी मुलाकात ने डायरेक्टर का मन बदल दिया।

इस एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे डायरेक्टर
आलिया ने ‘हाईवे’ में वीरा का किरदार निभाया था और डायरेक्टर इसके लिए पहले ऐश्वर्या राय को कास्ट कर सकते थे। मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने यह शेयर किया था कि उनकी इमोशनल स्ट्रेंथ बहुत ज्यादा थी और मैं उनसे बात करके काफी प्रभावित हुआ था।





ऐश्वर्या होतीं अच्छी पसंद
इम्तियाज ने आगे बात करते हुए बताया कि वह इस रोल के लिए बड़ी उम्र की एक्ट्रेस को लेना चाहते थे। ऐसे में यह काफी हद तक मुमकिन था कि वे ऐश्वर्या राय हो सकती थीं। हालांकि, आलिया से मिलने के बाद डायरेक्टर ने किसी से संपर्क नहीं किया। अली बोले कि बिना मेकअप के ऐश्वर्या राय एक अच्छी पसंद होतीं, लेकिन मैंने किसी से संपर्क नहीं किया।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.













