iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsबठिंडा में बड़ी वारदात, युवक की हत्या कर खेतों में फैंका...

बठिंडा में बड़ी वारदात, युवक की हत्या कर खेतों में फैंका शव

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- तलवंडी साबो  (मुनीश) : तलवंडी साबो पुलिस ने बीती देर रात उपमंडल तलवंडी साबो के गांव जीवन सिंह वाला के पास खेतों से एक व्यक्ति का शव बरामद किया, जिसके चेहरे पर गंभीर चोटों के चलते पुलिस ने इसे हत्या बताकर मामले की जांच शुरू कर दी। डी.एस.पी. तलवंडी साबो राजेश स्नेही ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े 11 बजे किसी ने सहायक पुलिस अधीक्षक तलवंडी साबो जसकौर सिंह को सूचना दी कि जीवन सिंह वाला के नजदीक बठिंडा रोड पर प्लैटिनम मोटरसाइकिल संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा पड़ा है।बठिंडा

जसकौर सिंह मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल के आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू की तो उन्हें खेत में व्यक्ति का शव मिला, जिसके चेहरे से लग रहा था कि उसकी बेरहमी से पिटाई करके हत्या की गई है। सूचना मिलने पर तलवंडी साबो थाना प्रमुख परबत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सहारा क्लब तलवंडी साबो के वर्कर हैप्पी सिंह के माध्यम से पहचान व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल तलवंडी साबो के शवगृह में रखवाया।

डी.एस.पी. स्नेही ने बताया कि मृतक की पहचान दर्शन सिंह पुत्र सौन सिंह निवासी गांव भागीवंदर के रूप में हुई। पुलिस हत्या के रहस्य को सुलझाने के लिए जांच में जुट गई है और जल्द हत्या के कारणों का पता लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दो निजी स्कूलों पर केस दर्ज:बिना अनुमति बिजली जेनरेटर चलाने और जमीन को व्यवसायिक किराए पर देने के आरोप

Buland kesari/लुधियाना में सराभा नगर इलाके में स्थित दो निजी स्कूलों के खिलाफ बिना अधिकृत अनुमति बिजली जेनरेटर इस्तेमाल करने के आरोप में मामला...

You cannot copy content of this page