iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest News*बलात्कार केस में आरोपी ट्रैवल एजेंट सुखचैन सिंह राही की हुई अदालत...

*बलात्कार केस में आरोपी ट्रैवल एजेंट सुखचैन सिंह राही की हुई अदालत में पेशी, भेजा जेल* पंजाब महिला आयोग ने भी लिया सारे मामले का संज्ञान, मांगी रिपोर्ट

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Travel agent Sukhchain Rahi Rape case Jalandhar news: आरएस ग्लोबल ट्रैवल एजेंसी के मलिक सुखचैन सिंह राही पर लगे अपनी ही एक 24 वर्षीय क्लाइंट युवती के साथ बलात्कार के आरोपों के चलते 2 दिन की पुलिस रिमांड के बाद आज राही को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं कल बलात्कार पीड़िता लड़की अपने वकील के साथ अदालत में पेश हुई थी। जहां 164 के तहत उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। लड़की ने अदालत में क्या बयान दिए इस बारे अभी कोई भी खुलासा नहीं हो सका।

iTree Network Solutions +91-8699235413

यहां बता दें कि बलात्कार पीड़िता लड़की भी एक इमीग्रेशन दफ्तर में कनाडा स्टडी वीज़ा टीम हेड के तौर पर काम कर रही थी। सुखचैन राही से संपर्क में आने के बाद जब लड़की साथ रेप की घटना घटित हुई, तब ही से लेकर शहर भर के इमिग्रेशन दफ्तरों में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

बलात्कार पीड़िता लड़की के सहकर्मियों का कहना है कि लड़की बेहद खुशनुमा और भोले स्वभाव की थी। मेहनत से आगे बढ़ने के सपने देखने वाली इस लड़की का परिवार बेहद गरीब है। इसके पिता की मृत्यु हो चुकी है, मां एक फैक्ट्री में काम करती है और इसका भाई छोटा-मोटा इलेक्ट्रिशियन का काम करके अपना घर चलाता है।

पीड़ित लड़की के सहकर्मियों का कहना है कि वो उनके दफ्तर में तकरीबन 2 साल से कम कर रही थी। कभी उन्हें ऐसा नहीं लगा कि लड़की किसी प्रकार से भी खराब है। बल्कि उन्हें अपनी सहकर्मी पर हमेशा नाज़ रहा है, क्योंकि वह पूरी मेहनत से काम कर रही थी।

उनका कहना है कि इस मामले में कानून को जल्द से जल्द पीड़िता को न्याय दिलाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी लड़की की इज्जत पर हाथ डालने से पहले सौ बार सोचे।

वहीं दूसरी ओर खबर यह भी सामने आ रही है कि इस सारे मामले में पंजाब महिला आयोग भी संज्ञान ले चुका है। मामले बारे पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल द्वारा पुलिस से सारे मामले बड़े रिपोर्ट मांगी गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

अब देखना होगा कि जालंधर का इस समय सबसे ज्यादा चर्चा वाला केस बन चुके इस रेप केस में आखिर जांच रिपोर्ट कब पूरी होती है और क्या सच सामने आता है। यह भी देखना होगा कि क्या इस मामले में निष्पक्ष जांच होने के बाद पीड़िता को न्याय मिल पाता है या फिर सारा मामला किसी और करवट घूम जाता है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना में युवक की नशे से मौत:एक साल पहले भाई की हादसे में गई थी जान, परिजन बोले- नशे ने पूरा परिवार तबाह किया

Buland kesari/पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के बावजूद युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। लुधियाना के कूमकलां थाना...

You cannot copy content of this page