iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsबाइक सवार की गई जान, BMW और इनोवा में रेस

बाइक सवार की गई जान, BMW और इनोवा में रेस

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari ;-  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां रेस कर रही इनोवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई. इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसके अनुसार इनोवा कार बाइक सवार को टक्कर मारते हुए चली जाती है. हादसा इतना भयानक था कि बाइक कुछ मीटर दूर जाकर गिरी. जबकि इनोवा के नंबर प्लेट और बंपर दुर्घटनास्थल पर ही गिर गए.

iTree Network Solutions +91-8699235413

हादसे के बाद इनोवा कार का ड्राइवर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे रात में ही पकड़ लिया. इनोवा सवार नशे में था. करीब रात 10:56 बजे बीएमडब्ल्यू और इनोवा दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार में कॉलेज रोड पर दौड़ रही थीं. बीएमडब्ल्यू के निकलने के बाद सामने से आ रहे नवीन गुप्ता को इनोवा ने सीधी टक्कर मारी. नजदीक खड़ी कार में मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि टक्कर की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकला तो युवक खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था और टक्कर मारने वाली गाड़ी भाग चुकी थी.

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात किदवईनगर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पास एक इनोवा कार ने तेज रफ्तार में बाइक सवार नवीन गुप्ता (40) को टक्कर मार दी. जिस वक्त इनोवा ने टक्कर मारी, उस समय बीएमडब्ल्यू के साथ रेस कर रही थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और नवीन उछलकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से जा टकराए. उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

iTree Network Solutions +91-8699235413
इनोवा की नंबर प्लेट और बोनट मौके पर गिर गए थे. कार पर ‘भारत सरकार’ लिखा था और उस पर केंद्रीय जांच एजेंसी का लोगो भी था. नंबर प्लेट से पता चला कि इनोवा कार लाजपतनगर निवासी ठेकेदार गोपाल बाजपेई की है. बाजपेई ने हादसे की जिम्मेदारी पहले बीएमडब्ल्यू पर डाली, लेकिन बाद में मालूम हुआ कि कार चला रहा व्यक्ति आयुष मिश्रा था. आयुष यशोदानगर का रहने वाला है. पुलिस ने उसे थाने बुलाया, जहां वह नशे में पाया गया.

नवीन गुप्ता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पास एक किराए के मकान में रहते थे. वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे. एक भाई मानसिक रूप से बीमार है, जबकि एक की चार साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है. बड़े भाई अजय किदवईनगर में पान की दुकान चलाते हैं.

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page