Buland kesari/Bihar Elections Updates: बिहार में विपक्षी महागठबंधन के प्रमुख घटक कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, शकील अहमद खान, विजेन्द्र चौधरी और दो महिला प्रत्याशी शामिल हैं। पहली सूची में कांग्रेस ने 24 उम्मीदवार पहले चरण के लिए हैं, जबकि 24 उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए मैदान में उतारे हैं।
कांग्रेस की पहली लिस्ट में इनके नाम
उम्मीदवारों में बगहा से जयेश मंगल सिंह, नौतन- अमित गिरी, चनपटिया- अभिषेक रंजन, बेतिया- वसी अहमद , रक्सौल- श्याम बिहारी प्रसाद, गोविंदगंज – शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय, रीगा – अमित कुमार सिंह टुन्ना, बथनाहा-एससी एर. नवीन कुमार, बेनीपट्टी- नलिनी रंजन झा, फुलपरास- सुबोध मंडल, फारबिसगंज- मनोज विश्वास, बहादुरगंज- प्रो मसवर आलम/प्रो. मुशब्बीर आलम, कदवा- शकील अहमद खान, मनिहारी-एसटी- मनोहर प्रसाद सिंह, कोरहा-एससी- पुनम पासवान, सोनबर्षा-एससी- सरिता देवी, बेनीपुर- मिथिलेश कुमार चौधरी, सकरा-एससी- उमेश राम, मुजफ्फरपुर- बिजेंद्र चौधरी, गोपालगंज- ओम प्रकाश गर्ग, कुचायकोट- हरि नारायण कुशवाह, लालगंज- आदित्य कुमार राजा, वैशाली-संजीव सिंह, राजा पाकर-एससी प्रतिमा कुमारी, रोसड़ा-एससी ब्रज किशोर रवि, बछवाड़ा शिव प्रकाश गरीब दास, बेगुसराय- अमिता भूषण, खगड़िया- डॉ. चंदन यादव, बेलदौर- मिथलेश कुमार निषाद, भागलपुर- अजीत कुमार शर्मा, सुल्तानगंज- ललन यादव, अमरपुर- जितेंद्र सिंह, लखीसराय- अमरेश कुमार (अनीश), बरबीघा- त्रिसुलधारी सिंह, बिहारशरीफ- ओमैर खान, नालंदा- कौशलेंद्र कुमार “छोटे मुखिया”, हरनौत- अरुण कुमार बिंद, कुम्हरार- इंद्रदीप चंद्रवंशी, पटना साहिब- शशांत शेखर, बिक्रम- अनिल कुमार सिंह, बक्सर- संजय कुमार तिवारी, राजपुर-एससी- विश्वनाथ राम, चेनारी-एससी- मंगल राम, करगहर- संतोष मिश्रा, कुटुंबा-एससी- राजेश राम, औरंगाबाद- आनंद शंकर सिंह, वजीरगंज- अवधेश कुमार सिंह और हिसुआ से नितु कुमारी को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








