iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsबीजेपी के सोशल मीडिया इंचार्ज की बुलेट चोरी:घर के बाहर से उठा...

बीजेपी के सोशल मीडिया इंचार्ज की बुलेट चोरी:घर के बाहर से उठा ले गए, सफेद अपाचे से आए थे चोर, CCTV में हुए कैद

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/लुधियाना में वाहन चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी हाथ साफ करने से नहीं कतरा रहे। ताजा मामला शिंगला शिवाले रोड मंदिर के पास का है जहां भाजपा (BJP) युवा मोर्चा के सोशल मीडिया इंचार्ज करण कनोजिया की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पीड़ित करण कनोजिया ने बताया कि वह लंबे समय से अपनी बुलेट घर के बाहर ही खड़ी करते आ रहे थे। रोज की तरह जब वह सुबह काम पर जाने के लिए घर से बाहर निकले तो वहां से बाइक गायब थी। शुरुआत में करण को लगा कि शायद उनका भाई बाइक लेकर कहीं गया होगा। लेकिन जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो बाइक की चाबी वहीं पड़ी थी और भाई भी घर के अंदर ही सो रहा था। इसके बाद उन्हें चोरी का अहसास हुआ।

iTree Network Solutions +91-8699235413

CCTV फुटेज: सफेद अपाचे पर आए थे शातिर चोर

iTree Network Solutions +91-8699235413

चोरी का अहसास होते ही जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो उसमें दो संदिग्ध नजर आए। फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो चोर सफेद रंग की अपाचे (Apache) मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। एक चोर अपाचे से उतरा और उसने बड़ी ही चालाकी से बुलेट का लॉक तोड़ा।

इसके बाद वह बुलेट को पैदल ही घसीटते हुए गली से बाहर ले गया जबकि उसका दूसरा साथी अपाचे पर उसके पीछे-पीछे चलता रहा। जब से बाइक ली है वह घर के बाहर ही खड़ी होती थी। कभी सोचा नहीं था कि घर के सामने से ही कोई इस तरह बाइक ले जाएगा। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे ।

पुलिस को दी सूचना

घटना के बाद पीड़ित द्वारा पुलिस को इस चोरी की लिखित शिकायत और सीसीटीवी फुटेज सौंप दी गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर चोरों के रूट को ट्रैक करने और उनकी पहचान करने में जुट गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

निहंग ने देह व्यापार करने आईं लड़कियां घेरीं,:लाल सूट-चूड़े वाली बोली- मेरी अभी शादी हुई; आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं

Buland kesari/जालंधर में बस स्टैंड के पास नरिंदर सिनेमा वाली गली में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह ने कथित तौर...

You cannot copy content of this page