iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsबेकरी मालिक को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

बेकरी मालिक को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- नकोदर में आपराधिक तत्वों द्वारा व्यापारी समुदाय को निशाना बनाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला शहर के एक मशहूर बेकरी मालिक से जुड़ा है, जिससे अज्ञात लोगों ने गैंगस्टर के नाम पर फोन करके लाखों रुपए की रंगदारी मांगी हैं।बेकरी

iTree Network Solutions +91-8699235413

सूत्रों के अनुसार बेकरी मालिक से कुछ दिन पहले एक अज्ञात नंबर से कई कॉल आए। फोन करने वाले ने बेकरी मालिक को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर उसने चुपचाप लाखों रुपए नहीं दिए तो उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा। मालिक ने तुरंत नकोदर सिटी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

व्यापारी समुदाय में भय का माहौल
इस घटना के बाद नकोदर के व्यापारी समुदाय में भय का माहौल बन गया है। व्यापारियों ने पुलिस से मांग की कि शहर में गश्त बढ़ाई जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने की छापेमारी, 2 युवक हिरासत में
नकोदर में एक बेकरी मालिक से लाखों रुपये की रंगदारी मांगने के मामले को पुलिस के आला अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। इसे सुलझाने और रंगदारी मांगने वाले युवकों को गिरफ्तार करने के लिए सी.आई.ए. स्टाफ और नकोदर पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है। साथ ही मोबाइल फोन नंबर को ट्रेस करने समेत वारदात को सुलझाने के लिए अन्य प्रयास भी किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उक्त मामले में वांछित नकोदर के 2 युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पता चला है कि खुलासा करने के लिए प्रैस कांफ्रैंस की जा सकती है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

iTree Network Solutions +91-8699235413

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना में युवक की नशे से मौत:एक साल पहले भाई की हादसे में गई थी जान, परिजन बोले- नशे ने पूरा परिवार तबाह किया

Buland kesari/पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के बावजूद युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। लुधियाना के कूमकलां थाना...

You cannot copy content of this page