Buland kesari/लुधियाना में फिरोजपुर रोड के ऊपर बनी एलिवेटेड रोड पर शुक्रवार को एक भयानक हादसा हुआ। एक स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकरा गई और बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार डीएमसी अस्पताल में चल रहा है।
हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। हादसे को बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार को मारी टक्कर
सुबह तीन युवक स्विफ्ट कार पर सवार होकर कॉलेज जा रहे थे, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर घर आ रहा था। स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी तरफ जाकर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार 42 वर्षीय जगदीश कुमार व स्विफ्ट चला रहे जर्नलिज्म के स्टूडेंट गौरांश की भी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। कार सवार एक युवक की हालत गंभीर है। चरणजोत को डीएमसी अस्पताल में दाखिल किया गया है।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बाइक सवार 42 साल का जगदीश कुमार एक कंपनी में कूरियर ब्वॉय का काम करता था। उसके दो बच्चे और पत्नी हैं। परिवार का वही कमाने वाला सहारा था। मृतक गौरांश के पिता फैक्ट्री चलाते हैं और उसकी मां हाउस वाइफ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रफ्तार बनी जानलेवा
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार स्विफ्ट कार काफी तेजी से भारत नगर चौक की तरफ से थरीके की तरफ जा रही थी।। गडवासू के वैटर्नरी अस्पताल के ठीक सामने एलिवेटिड रोड पर कार अनियंत्रति हुई और डिवाडर से टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डिवाडर से दूसरी तरफ पहुंच गई और मोटरसाइकिल से टकरा गई।
कार की टकर से मोटर साइकिल सवार सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोट लगी। लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई। इसी बीच कार सवार युवकों को भी लोगों ने बाहर निकालने की कोशिश की। गौरांश व चरणजोत आगे की सीट पर थे इसलिए टक्कर के कारण दोनों को चोट लगी और गौरांश की मौत हो गई।

लोगों ने पहुंचाया डीएमसी अस्पताल
दुर्घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं आई। उसके बाद लोगों ने तीनों को डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। गौरांश व जगदीश को डॉक्टरों ने ब्रॉड डेड घोषित किया और उनके शवों को मॉर्चरी में रख दिया है। पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा जाएगा। गौरांश व जगदीश के परिजन डीएमसी अस्पताल पहुंच गए।



Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.







