iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsबेखौफ चोरों ने शहर में मचाया आतंक, फैक्ट्री में बोला धावा...

बेखौफ चोरों ने शहर में मचाया आतंक, फैक्ट्री में बोला धावा…

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- शहर में चोरों ने आतंक मचा रखा है। बेखौफ होकर आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच एक खबर सामने आई है कि, संगरूर रोड पर स्थित ट्रालियां व अन्य कृषि उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री से एक चोर द्वारा 23 वेल्डिंग सेटों की तारें चोरी करने की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर उक्त चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।चोरों

कृषि उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री सतवंत एग्रो इंजीनियर के मालिक भगवंत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि 24-25 फरवरी की रात को चोर गिरोह का एक सदस्य उनकी फैक्ट्री की दीवार फांदकर अंदर घुस आया और फैक्ट्री में चोरी की वारदात को अंजाम देकर 23 वेल्डिंग सेटों से तारें चोरी कर ले गया। इन तारों की कीमत लगभग एक लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि उक्त चोर द्वारा फैक्ट्री में घुसकर तार चोरी करने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर ने तारों को दीवार से बाहर फेंककर कार में डाला और फरार हो गया।

उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी और कैमरे की फुटेज दिखाते हुए चोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि उक्त चोर गिरोह पिछले काफी समय से भवानीगढ़ में कई फैक्ट्रियों को लगातार निशाना बनाकर यहां चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। यह चोर अब तक विभिन्न फैक्ट्री मालिकों को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा चुका है। इस संबंध में जब एसएचओ गुरनाम सिंह घुम्मण से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने फैक्ट्री मालिक भगवंत सिंह की शिकायत के आधार पर जांच करने के बाद चोर गिरोह के सदस्य जतिंदर सिंह रिंकू पुत्र अवतार सिंह निवासी फतेहगढ़ भादसों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस टीमें बनाकर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

निहंग ने देह व्यापार करने आईं लड़कियां घेरीं,:लाल सूट-चूड़े वाली बोली- मेरी अभी शादी हुई; आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं

Buland kesari/जालंधर में बस स्टैंड के पास नरिंदर सिनेमा वाली गली में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह ने कथित तौर...

You cannot copy content of this page