Buland kesari/लुधियाना में दुकानदार को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 5 से 7 लाख रुपए मांगे गए। दुकानदार ने कहा कि महिला ने अपनी बेटी को काम पर रखने की बात कहकर 1000 रुपए उधार लिए थे। बाद में लड़की ने मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी।
इसके बाद कुछ दिन पर अचानक लड़की की मां दुकान पर आई और बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगी और केस दर्ज करवा दिया। समझौते के नाम पर पैसे मांगे और न देने पर रेप केस की धमकी दी।
आरोपियों ने दुकानदार के रिश्तेदार को कॉल करके पैसे मांगे, उसकी उन्होंने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुकानदार के रिश्तेदार ने पुलिस को क्या बताया…
- आरोपी के परिवार से पहचान थी: ASI मनोहर लाल के अनुसार, शिकायतकर्ता रिश्तेदार रघवीर सिंह निवासी साउथ सिटी, लुधियाना ने पुलिस को बताया कि उनके सिकंदर सिंह (बहन के जेड का लड़का) रत्तोवाल चौक, अकालगढ़ में एक ग्रोसरी स्टोर चलाते हैं। दुकान पर सामान लेने आने वाले रविंदर कुमार के परिवार से सिकंदर सिंह की पहचान हुई थी।
- बेटी को काम पर रखने की बात कही: रघवीर सिंह ने कहा कि रविंदर कुमार की पत्नी ने अपनी बेटी को दुकान पर काम पर रखने की बात कहकर सिकंदर सिंह से 1000 रुपए उधार लिए थे। बाद में लड़की ने सिकंदर सिंह का मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी।
- महिला दुकान पर पहुंची, छेड़छाड़ का आरोप लगाया: आरोप है कि कुछ समय बाद महिला अचानक दुकान पर पहुंचीं और सिकंदर सिंह पर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगी। इसके बाद अकालगढ़ निवासी दीपू और दो कथित पत्रकारों जगपाल सिंह सिविया और अमरजीत सिंह भी इस मामले में शामिल हो गए। इन सभी ने मिलकर सिकंदर सिंह पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
- समझौते के नाम पर पैसे मांगे: शिकायतकर्ता के अनुसार, 2 मार्च को उन्हें अकालगढ़ चौक बुलाया गया। वहां उन्हें धमकी दी गई कि यदि समझौते के नाम पर मोटी रकम नहीं दी गई, तो सिकंदर सिंह को रेप केस में फंसा दिया जाएगा और सोशल मीडिया पर बदनाम किया जाएगा। आरोप है कि इस दौरान उनसे 5 से 7 लाख रुपए की मांग की गई।
- रुपए ना देने पर थाने में दी शिकायत: रघवीर सिंह ने बताया कि उनके पास आरोपियों के साथ हुई फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसमें पैसे मांगने और धमकी देने की बात सामने आती है। जब आरोपियों की मांग पूरी नहीं हुई, तो करीब 10 दिन बाद लड़की की मां लक्ष्मीना ने सिकंदर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
मामले की जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों पर धारा 308(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई मनोहर लाल को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








