मंदसौर (मध्य प्रदेश) – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक और बड़ा झटका तब लगा जब पार्टी के नेता मनोहर लाल धाकड़ को एक अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रिकॉर्ड किया गया था, जिसमें मनोहर धाकड़ अपनी महिला मित्र के साथ एक सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक हरकतें करते नजर आए।
वीडियो के वायरल होते ही प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई। विपक्षी दलों से लेकर आम जनता तक, सभी ने इस घटना की तीखी निंदा की।
भानपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नेता को हिरासत में लिया और उसके चेहरे पर काला कपड़ा बांधकर पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
यह घटना 13 मई को घटी थी, जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक सफेद कार में अश्लील हरकतें कैमरे में कैद हुईं। यह वीडियो हाई-रेज़ोल्यूशन सीसीटीवी कैमरों द्वारा रिकॉर्ड किया गया था। पुलिस जांच में पुष्टि हुई कि वीडियो में दिखाई दे रही सफेद कार मनोहर लाल धाकड़ के नाम पर रजिस्टर्ड है।
यह मामला परिवहन विभाग की जांच के दौरान सामने आया। घटना के बाद से ही आरोपी नेता फरार था और कई पुलिस टीमें उसकी तलाश में लगी हुई थीं। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूरे मामले में, भानपुरा पुलिस स्टेशन ने मनोहर धाकड़ और उसकी महिला साथी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 296 (सार्वजनिक अश्लीलता), 285 (जान या संपत्ति को खतरा) और धारा 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से गहराई से पूछताछ की जा रही है।
मनोहर धाकड़ की राजनीतिक हैसियत इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उनकी पत्नी सोहन बाई बानी इस समय जिला पंचायत सदस्य हैं। इसी कारण यह मामला और अधिक संवेदनशील बन गया है और सत्तारूढ़ दल की छवि पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.









