Buland kesari/जालंधर में गेहूं की खरीद को लेकर कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने आढ़तियों, ट्रक मालिकों और फूड सप्लाई से जुड़े अन्य स्टेक होलडर्स के साथ मीटिंग की। कटारूचक्क ने इस मौके पर राघव चड्ढा कंट्रोवर्सी पर भी खुलकर बात की।
कटारूचक्क ने कहा कि राघव चड्ढा को छोटी उम्र में पार्टी ने इतना बड़ा ओहदा दिया। उनको राज्यसभा पहुंचाया और डिप्टी नेता बनाया। अब पद छिनने के बाद राघव को पार्टी के विरोध में नहीं जाना चाहिए। मेरी सलाह है कि राघव पार्टी के आदेश को माने और पार्टी लाइन पर काम करे।
लोकतांत्रिक देश में आवाज दबाने जैसे आरोप न लगाएं
कटारूचक्क ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में आवाज दबाने जैसे आरोप नहीं लगाने चाहिए। यहां कौन किसकी आवाजा को दबा सकता है। राघव चड्ढा तो लगातार बोल रहे हैं। पार्टी इतना नहीं बोल रही जितना राघव बोल रहे हैं। उनको आवाज को कौन दबा सकता है। इस तरह के आरोप बहुत हलके होते हैं।
6 जिलों के अफसरों से मंत्री ने की बैठक
कैबिनेट मंत्री ने आज जालंधर में 6 जिलों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की, जिसमें कपूरथला, लुधियाना ईस्ट वेस्ट, रोपड़, जालंधर, होशियारपुर और नवांशहर के अधिकारी शामिल रहे। मंत्री ने कहा कि भारत सरकार की ओर से 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का पंजाब को टारगेट मिला है। इस टारगेट को पूरा करने के साथ 132 लाख मीट्रिक टन खरीद के प्रबंध किए गए हैं। 30 हजार 973 करोड़ रुपए सरकार को खरीद की पेमेंट के लिए पहुंच चुके हैं।

गेहूं की ढुलाई पारदर्शी होगी, स्कूटर-बाइक के नंबर यूज करने का जमाना गया
कटारूचक्क ने पिछली सरकारों में ढुलाई वाले ट्रकों पर स्कूटर-बाइक के नंबर लगाकर किए घोटाले के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि ढुलाई वाले वाहनों को रजिस्ट्रर किया जा रहा है। ढुलाई का काम पारदर्शी ढंग से होगा। बाइक-स्कूटर के नंबर लगाकर वाहन दिखाने का जमाना गया। मंडी से एक-एक दाना उठाया जाएगा मंत्री ने कहा कि 25 दिन के गेहूं खरीद सीजन के दौरान किसानों का एक-एक दाना मंडी से उठाया जाएगा। वहीं एमएसपी के तय रेटों पर किसानों का अनाज खरीदने के बाद 24 घंटों में किसानों के पैसे ट्रांसफर किए जाएगे। ऐसे में आज प्रशासन के प्रबंधों का जायजा लिया गया। पंजाब में आप की सरकार के दौरान 7 से 8 सीजन गेहूं और धान के किसानों के अच्छे निकले हैं। पिछली सरकारों के दौरान किसानों को पेमेंट ना मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था और वह धरने लगाकर मांग करते थे। 4 रुपए 57 पैसे आढ़त बढ़ाई गई है आढ़तियों के प्रदर्शन पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनकी मांग केंद्र से है। लेकिन उसके बावजूद हाल ही में सीएम मान ने देश के गृह मंत्री अमित से मुलाकात की थी। इसके बाद यह तय हुआ है कि 4 रुपए 57 पैसे आढ़त बढ़ाई जाए। आढ़ितयों की मांग को लेकर पंजाब उनके साथ खड़ा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एमएसपी पर किसानों की फसल उठाई जा रही है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








