Buland Kesari/ जालंधर के मकसूदा इलाके में बने गंदे नाले से सारे इलाके में दहशत फैली हुई है। लोगों का कहना है कि हो सकता है यह नाला आने वाले दिनों में कई बेकसूर लोगों की जान लेकर मौत का नाला बन जाए।
इससे पहले की ऐसी कोई बड़ी दुर्घटना हो सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए और नगर निगम को इस नाले की चार दिवारी कराकर इसे दुर्घटना से रोकना चाहिए।
इलाके के लोगों ने बताया की गत दिवस देर शाम इस नाले में सवारियों से भरा एक ऑटो गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने नाले में गिरा ऑटो और लोगों को निकाल कर उनकी जान बचाई। इससे पहले भी दो बाइक सवार कुछ दिन पहले इस नाले में गिरकर चोटें लगवा चुके हैं।
इलाका वासियों ने कहा कि नाले के बिल्कुल पास पूर्व विधायक केडी भंडारी की कोठी भी है। इसके बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। आने वाले दिनों में सर्दियां शुरू हो जाएंगे धुंध भी पड़ेगी,जिससे यह नाला किसी भी समय किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
लोगों ने बताया कि मकसूदां की ओर से आने वाले लोग इस नाले के पास आकर रॉन्ग साइड मुड़ जाते हैं, जिस कारण अक्सर यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस सड़क को भी पूरी तरह से डिवाइड लगाकर बंद कर देना चाहिए ताकि लोग रॉन्ग साइड अपने वाहन न मोड सकें।
इलाका वासियों ने मांग की है कि नगर निगम तुरंत इस नाले की चार दिवारी करवा कर लोगों को बड़ी दुर्घटना से बचाए, वरना अगर कल को कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो उसके लिए नगर निगम और पंजाब सरकार ही जिम्मेदार होगी।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.










