iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsमरते हुए प्लंबर ने दिए पुलिस को बयान:बोला- तीन लोग उठाकर ले...

मरते हुए प्लंबर ने दिए पुलिस को बयान:बोला- तीन लोग उठाकर ले गए, जबरदस्ती जहर पिलाया, महिला सहित तीन पर केस

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/लुधियाना के जगराओं में जहरीला पदार्थ पीने के कारण हुई प्लंबर की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्लंबर बीड गगड़ा गांव के गुरप्रीत सिंह ने मरने से पहले पुलिस को बयान दिया है। इसमें तीन लोगों को पर जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि तीन लोग मुझे उठाकर सिविला वाले रास्ते पर ले गए और वहां मुझे जबरन जहर पिलाया। पुलिस को बयान देने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

लुधियाना देहाती पुलिस ने गुरप्रीत के बयानों के आधार में हैप्पी, गीटा और गीटा की पत्नी के खिलाफ धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। अभी तक मामला काम को लेकर विवाद से जुड़ा सामने आ रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गुरप्रीत ने मरने से पहले पुलिस को दिया यह बयान…

  • आरोपी धमकी दे रहे थे: थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतक ने मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पेशे से प्लंबर है और तीन चार दिन से आरोपी उसे लगातार धमकियां दे रहे थे।
  • आरोपी उसे काम नहीं करने दे रहे थे: एसएचओ ने बताया कि गुरप्रीत ने अपने आखिरी बयान में कहा था कि उसका काम सुधार में चल रहा था लेकिन आरोपी हैप्पी उसे काम नहीं करने देना चाहता था। हैप्पी उसे बार बार कह रहा था कि वह उसका काम बंद करवा देगा।
  • आरोपियों ने जबरन जहरीली दवाई पिलाई: एसएचओ ने बताया कि गुरप्रीत ने आखिरी बयान में कहा कि हैप्पी, गीटा व गीटा की पत्नी उसे सिविया के रास्ते पर ले गए और वहां जबरन जहरीली दवाई पिलाई।

कामकाज को लेकर था विवाद: पुलिस का कहना है कि हैप्पी भी प्लंबर का काम करता है। दोनों के बीच काम को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी ने रंजिश रखते हुए अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।

मृतक के बयानों पर हुई FIR: एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मृत्तक गुरप्रीत सिंह के बयानों पर ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तीनों आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

निहंग ने देह व्यापार करने आईं लड़कियां घेरीं,:लाल सूट-चूड़े वाली बोली- मेरी अभी शादी हुई; आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं

Buland kesari/जालंधर में बस स्टैंड के पास नरिंदर सिनेमा वाली गली में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह ने कथित तौर...

You cannot copy content of this page