iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsमहानगर में शराब के ठेकों पर हैरान कर देने वाला मामला, CCTV...

महानगर में शराब के ठेकों पर हैरान कर देने वाला मामला, CCTV फुटेज आई सामने

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- शहर के बड़े शराब के ठेकों पर मुफ्तखोरों की नजर है। करीब दो गैंग बड़े शराब के ठेकेदारों को शराब लूट कर हजारों की चंपत लगा रहे हैं।  ऐसी कई सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आईं हैं, जिसमें मुफ्तखोर हजारों की कीमत की बोतलें लूट लेते हैं और जब तक ठेके पर काम करने वालों को कुछ समझ लगे तब तक वह फरार हो जाते हैं।शराब

हाल ही में बस स्टैंड के पास एक शराब के बड़े ठेके पर वारदात हुई। ठेके पर काम करने वाले काला ने बताया कि उसके पास एक युवक आया। जिसने 3300-3300 रुपए की दो शराब की बोतलें ली। उसने अपनी गाड़ी का दरवाजा खोल रखा था। उसके साथ अन्य ग्राहक भी ठेके पर शराब खरीद रहे थे।

हालांकि उसकी नजर उस व्यक्ति पर थी, लेकिन अन्य कस्टमर होने के कारण उसका ध्यान भटक रहा था। शराब लेकर जब पैसे देने की बात आई तो उसने अपने ऑन लाइन पेमैंट करने के लिए स्केनर मांगा।

स्केनर देने पर उसने पेमैंट करने का ड्रामा किया जिसके बाद उसे पैसे ट्रांसफर होने का एक फोटो दिखाया गया लेकिन पैसे ट्रांसफर नहीं हुए और देखते ही देखते वह युवक बोतलें लेकर कार में बैठ कर चला गया।

पीड़ित ने कहा कि इसी तरह उनके अन्य ठेकों पर भी वह युवक इसी तरह से शराब लूट ले जाते हैं। एक युवक बैग भर कर शराब व बीयर की बोतलें ले भाग गया। जब उसने उक्त युवक की तस्वीर अन्य ठेकों के कर्मचारियों को दिखाई तो तब जाकर पता लगा कि उक्त व्यक्ति ही बार-बार ठेकों से शराब लूटता है।

इसी तरीके से एक अन्य गैंग भी इसी तरह शराब के ठेकों पर वारदात करते हैं। आरोपी पहले से ही गूगल पे या फिर पे.टी.एम. की ट्रांसफर हुई पेमैंट की तस्वीरें एडिट करके अपने साथ रखते हैं। कई बार तो रात के समय ठेकों पर मीडिया का नाम लेकर भी कुछ अपराधिक छवि वाले लोग ठेकों पर शराब को जबरदस्ती मांगते हैं।

सेल्समैन काला ने बताया कि उनके शहर में कई शराब के ठेके हैं। यह लोग उन ठेकों पर ही वारदातें करते हैं जिनमें लोहे के गेट नहीं लगे। यह लोग बड़े ठेकों पर आते हैं। जिन ठेकों पर लोहे के गेट लगे हैं, वहां ऐसी कोई वारदातें नहीं होती लेकिन बड़े ठेकों पर मात्र दरवाजे होते हैं, जिन्हें खोल कर आरोपी बड़े आराम से भाग जाते है।

इन लोगों ने पहले से ही अपना साथी बाहर कार या बाइक पर खड़ा किया होता है जो गाड़ी स्टार्ट ही रखता है और साथी के आने के बाद काफी तेजी से गाड़ी भगा ले जाते हैं। करीब सात महीनों से इन लोगों के कारण लाखों का नुकसान हो चुका है। बड़े ठेकों पर काऊंटर पर बैठे कर्मचारियों को इतना भी समय नहीं मिलता कि वह काऊंटर से कूद कर उसका पीछा कर सके। अगर पीछा भी करें तो पीछे से गल्ले से कैश और शराब की बोतलें भी चोरी होने का डर रहता है।

काला ने बताया कि उनके एक अन्य ठेके पर भी यही व्यक्ति आया और महंगी शराब की बोतलें उठा ली। जब पैसे ट्रांसफर किए तो उसने वही स्क्रीन शॉट दिखाया लेकिन पैसे ट्रांसफर होने की अवाज न आने पर उनके सैल्समैन ने उसे रोक लिया। आरोपी ने कान पर फोन लगा लिया और बात करने का ड्रामा करने लगा।

यही व्यक्ति बार-बार वारदातें करता है। बाद में उसने सैल्समैन को अपने साथी से कैश लाने की बात कही और बाहर जाकर गाड़ी में बैठ फरार हो गया।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page