iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsमहिला आयोग के सामने पेश हुए सुखपाल खैहरा के बेटे:जवाब के लिए...

महिला आयोग के सामने पेश हुए सुखपाल खैहरा के बेटे:जवाब के लिए एक हफ्ते का समय मांगा, कांग्रेस ने सीएम के खिलाफ दी शिकायत

Date:

National News

Buland kesari/पंजाब में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के बेटे एडवोकेट मेहताब सिंह खैहरा पंजाब महिला आयोग के सामने पेश हुए। आयोग के नोटिस पर एडवोकेट मेहताब खैहरा ने सवाल खड़े किए और फिर आयोग से जवाब फाइल करने के लिए सात दिन का वक्त मांगा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मेहताब खैहरा ने आयोग से एसएसपी कपूरथला की रिपोर्ट भी मांगी है, ताकि वो अपना जवाब आयोग के सामने पेश कर सकें। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता किरनजीत सिंह संधू की तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ भी महिला आयोग को शिकायत दी गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

संधू ने कुछ महिलाओं के साथ आयोग की चेयरपर्सन को लिखित शिकायत दी और कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मुख्यमंत्री ने अपने कॉलेज के दिनों का किस्सा सुनाकर महिलाओं का अपमान किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने आयोग से मांग की है कि जिस तरह विधायक सुखवाल सिंह खैहरा को नोटिस दिया गया, उसी तर्ज पर सीएम को भी नोटिस देकर तलब किया जाए। एडवोकेट मेहताब सिंह ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री के खिफाफ आयोग ने कार्रवाई नहीं की तो वो कोर्ट जाएंगे।

महिला आयोग के पास पेश होने पहुंचे सुखपाल सिंह खैहरा के बेटे एडवोकेट मेहताब सिंह।
महिला आयोग के पास पेश होने पहुंचे सुखपाल सिंह खैहरा के बेटे एडवोकेट मेहताब सिंह।

नोटिस किसे है एसएसपी कपूरथला या सुखपाल सिंह खैहरा

सुखपाल सिंह खैहरा के बेटे मेहताब सिंह खैहरा ने कहा कि महिला आयोग ने शू मोटो लेकर नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने आयोग की चेयरपर्सन से पूछा कि उन्होंने कपूरथला एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है या फिर सुखपाल सिंह खैहरा व अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पेश होने के लिए कहा है।

आयोग से मांगी एसएसपी कपूरथला की रिपोर्ट

एडवोकेट मेहताब सिंह ने कहा कि उन्हें जो नोटिस मिला था उसमें एसएसपी को जांच करके रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। इसके अलावा नोटिस में सुखपाल सिंह खैहरा व कैप्टन अमिरंदर सिंह को तलब किया है।

सुखपाल खैहरा के बयान पर हुआ हंगामा

आम आदमी पार्टी सरकार के महिलाओं को एक हजार रुपए देने का ऐलान पर कांग्रेस विधायक व नेताओं के बयान से​ विवाद खड़ा हो गया है। इस घोषणा के बाद कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट को लेकर पंजाब महिला आयोग में आज सुखपाल खैहरा व कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग गुरुवार को पेश होने के कहा था।

खैहरा के खिलाफ विधानसभा में पास हुआ निंदा प्रस्ताव

सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर विधानसभा में बाकायदा निंदा प्रस्ताव पास किया गया और इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली गिल ने स्वत: संज्ञान लेकर सुखपाल खैहरा व पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को आयोग के सामने पेश होने के आदेश दिए।

पंजाब महिला आयोग ने लिया था शू मोटो

शू मोटो नोटिस में चेयरपर्सन ने कहा था कि सुखपाल खैहरा ने ऐसी पोस्ट डालकर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने ऐसा कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की शह पर किया है। इसलिए दोनों को आयोग ने तलब किया है।

यही नहीं चेयरपर्सन ने कपूरथला के एसएसपी को इस मामले की जांच करके आज ही रिपोर्ट पेश करने को कहा था। एसएसपी कपूराथला ने भी आज ही अपनी रिपोर्ट आयोग के सामने पेश करेंगे।

सीएम के खिलाफ शिकायत देने की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता किरनजीत सिंह।
सीएम के खिलाफ शिकायत देने की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता किरनजीत सिंह।

सीएम के खिलाफ दी शिकायत की जांच होगी

एडवोकेट मेहताब सिंह ने बताया कि कांग्रेस नेता किरनजीत सिंह संधू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा महिला दिवस के मौके पर दी गई स्पीच के खिलाफ भी शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि चेयरपर्सन ने भरोसा दिलाया है कि वह इस पर भी संज्ञान लेंगे। सुखपाल खैहरा के बेटे का कहना है कि अगर आयोग ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की तो वह हाईकोर्ट में इस मामले की याचिका दायर करेंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पेपर देने आए छात्र से मारपीट:पार्किंग को लेकर युवकों से हुई कहासुनी, मामला शांत होने के बाद फिर लौटे हमलावर

Buland kesari/लुधियाना के हांबड़ा रोड स्थित एक निजी स्कूल के बाहर एक छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल...

You cannot copy content of this page