iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsमहिला आरोपी को छोड़ने की अफवाह पर हंगामा:जगराओं थाना सदर में परिजनों...

महिला आरोपी को छोड़ने की अफवाह पर हंगामा:जगराओं थाना सदर में परिजनों व ग्रामीणों का धरना, हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जगराओं के थाना सदर में उस समय हंगामा हो गया जब गांव बीड गगड़ा निवासी गुरप्रीत सिंह की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने थाने के अंदर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि मामले में शामिल एक महिला आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया है। यह विरोध प्रदर्शन मृतक गुरप्रीत सिंह की पत्नी के नेतृत्व में किया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मृतक गुरप्रीत सिंह के भोग के बाद थाने पहुंचे थे परिजन व गांववासी

iTree Network Solutions +91-8699235413

परिजन और गांववासी मृतक गुरप्रीत सिंह के भोग के तुरंत बाद थाने पहुंचे थे। इस दौरान मृतक की बहन मनप्रीत कौर ने भावुक होकर कहा, “जैसे मेरे भाई को जहर देकर मारा गया, वैसे ही आरोपियों को भी सजा मिलनी चाहिए।” हालांकि, थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि महिला आरोपी अभी भी फरार है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
थाने के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं और ग्रामीण।
थाने के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं और ग्रामीण।

पुलिस बोली-आरोपी महिला अभी नहीं हुई गिरफ्तार

इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया, “जब महिला आरोपी गिरफ्तार ही नहीं हुई, तो उसे छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता। परिजनों को किसी ने गलत सूचना दी है, जिसके चलते यह स्थिति बनी है।” उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

प्लंबर गुरप्रीत की पत्नी ने हत्या के लगाए थे आरोप

गौरतलब है कि करीब 10 दिन पहले प्लंबर गुरप्रीत सिंह ने अपनी मौत से पहले दिए बयानों में हैप्पी, गीटा और गीटा की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। गुरप्रीत सिंह के अनुसार, तीनों उसे जबरन सिविल अस्पताल वाले रास्ते पर ले गए और वहां उसे जहर पिला दिया था। बयान देने के कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई थी।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, परिजन सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा दिए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page