iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsJalandhar में नए CM हाउस पर सियासी बवालः बाजवा बोले- सतौज के...

Jalandhar में नए CM हाउस पर सियासी बवालः बाजवा बोले- सतौज के महाराज मुख्यमंत्री अब हेरिटेज-प्रॉपटी में रहेंगे

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland Kesari:-पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के लिए जालंधर के बीचोबीच 11 एकड़ की एक प्रॉपर्टी तैयार की जा रही है, ताकि वे इस प्राचीन शहर को अपना दूसरा घर बनाने के अपने हाल ही के वादे को पूरा कर सकें। शहर के पुराने बारादरी इलाके में स्थित हाउस नंबर 1,1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से भी पुराना है।
दरअसल, जालंधर डिवीजन के पहले ब्रिटिश कमिश्नर सर जॉन लॉरेंस 1848 में इस घर में रहने आए थे। तब तक जालंधर के महाराजा रणजीत सिंह के साम्राज्य का हिस्सा था।(मुख्यमंत्री)इसे उस समय की प्रचलित निर्माण सामग्री, अनूठी नानकशाही ईंटों और चूना पत्थर से बनाया गया था।
सीएम भगवंत मान के इस सरकारी घर को विभिन्न सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। घर में चार ड्राइंग रूम, चार बेडरूम, तीन ऑफ़िस रूम, एक बाहरी बंद बरामदा और सहायक कर्मचारियों के लिए दो कमरों वाले फ़ैमिली फ़्लैट हैं। इस बार जिस घर को सीएम मान के लिए तैयार किया जा रहा है, वह शहर के बिल्कुल बीचोबीच है। घर के सामने वाले हिस्से में बड़ा गॉर्डन है और घर का पिछला हिस्सा शहर के सबसे चर्चित क्लब जिमखाना से सटा हुआ है।

पिछले 176 सालों में इस घर में 140 कमिश्नर रह चुके हैं। पिछले डिवीज़नल कमिश्नर, आईएएस अधिकारी गुरप्रीत सपरा को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा इस संपत्ति पर ध्यान दिए जाने पर विनम्रतापूर्वक जाने के लिए कहा गया था। माना जाता है कि नए कमिश्नर प्रदीप कुमार सभरवाल का शहर के जेपी नगर में अपना घर है। बता दें कि निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा ईंटों, सीमेंट और अन्य सामग्री भेजी है। सुरक्षा के लिए दो गार्ड तैनात कर दिए गए हैं।

बता दें कि, सीएम भगवंत सिंह मान द्वारा जालंधर वेस्ट हलके में उप चुनाव के दौरान लोगों से वादा किया था कि वह जालंधर में किराये पर घर लेकर रहेंगे। जिसके बाद सीएम मान के लिए जालंधर कैंट हलके में एक आलीशान कोठी फाइनल की गई। कोठी में सीएम मान ने अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ग्रह प्रवेश किया था। जहां सीएम मान आकर रुकते थे और लोगों की समस्याएं सुनते थे।
सीएम मान ये घर जालंधर कैंट के दीप नगर के पास लिया था। जोकि शहर के काफी दूर था। मगर इस बार सीएम मान ने शहर के बीचोबीच उक्त घर फाइनल किया है। क्योंकि एक तो वह सरकारी घर है, तो किराया बचेगा, दूसरी घर के लोगों की शिकायत लेकर आने में दिक्कत नहीं होगी।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ, ਦਿੱਗਜ਼ ਲੀਡਰ ਨੇ ਪਾਰਟੀ ਤੋਂ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫਾ

Buland kesari/Aam Aadmi Party leader resigns from the party; ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਬਜਟ ਸੈਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਹੱਕਾਂ ਲਈ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ‘ਤੇ...

You cannot copy content of this page