iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharमृतक कमलजीत सिंह का हुआ अंतिम संस्कार; पीड़ित परिवार को 1 करोड़...

मृतक कमलजीत सिंह का हुआ अंतिम संस्कार; पीड़ित परिवार को 1 करोड़ मुआवज़े और सरकारी नौकरी की माँग

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

नकोदर (नूरमहल) में मोटरसाइकिल और टिपर की टक्कर में जान गंवाने वाले कमलजीत सिंह का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के परिवार और विभिन्न संगठनों ने एसडीएम फिल्लौर दीपक भाटिया के माध्यम से डिप्टी कमिश्नर जालंधर को एक मांग पत्र सौंपा है। मेओवाल गांव निवासी कमलजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह की मौत एक सड़क हादसे में हुई थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ज्ञापन सौंपते समय की फोटो। - Dainik Bhaskar

iTree Network Solutions +91-8699235413

बिलगा पुलिस की कथित ढीली कार्रवाई के खिलाफ परिवार और संगठनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। मांग पत्र में पीड़ित परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है।

किसान संगठनों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसके अतिरिक्त, बिलगा, मेओवाल और आसपास के क्षेत्रों में चल रही अवैध माइनिंग को तुरंत रोकने तथा अवैध माइनिंग करने वालों को पकड़ने के लिए मेओवाल में एक विशेष पुलिस नाका स्थापित करने की भी मांग की गई है। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्यों और किसान संगठनों के नेताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि पुलिस केवल छोटे वाहनों के चालान काटने तक सीमित है, जबकि बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न लगे और ओवर स्पीड व ओवरलोड भारी वाहन खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं, जिनके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिवार की सहमति से कमलजीत सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया था, जिसके बाद पुलिस ने शव वारिसों को सौंप दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आज धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर तरसेम रूपाना, जरनैल फिल्लौर, गुरनाम तगर, सरपंच बीबी गेजो, अमरीक सिंह, राजपाल सिंह अटवाल, राजिंदर संधू फिल्लौर, नवदीप सिंह (ब्लॉक समिति सदस्य, मेन साहिब), मास्टर हंसराज, हंसराज पबवान, शहर के निवासी, विभिन्न संगठनों के नेता और बड़ी संख्या में रिश्तेदार मौजूद थे।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर में 21 जून को मनेगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, मेयर विनीत धीर होंगे मुख्य अतिथि

जालंधर, Buland Kesari/ 'करो योग, रहो निरोग' और 'राष्ट्रहित सर्वोपरि' के संदेश के साथ जालंधर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां पूरी...

You cannot copy content of this page