iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest News"मेरे पति को Deport कर दो...!" पंजाब की महिला ने US इमिग्रेशन...

“मेरे पति को Deport कर दो…!” पंजाब की महिला ने US इमिग्रेशन से की अपील

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- एक पंजाबी महिला ने सार्वजनिक रूप से यूनाइटेड स्टेट्स इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) से अपने पति को डिपोर्ट करने की अपील की है। महिला का आरोप है कि उसका पति अमेरिका में एक “फर्जी शरणार्थी” के रूप में दाखिल हुआ था और बाद में पंजाब में अपने परिवार को छोड़ दिया।महिला

iTree Network Solutions +91-8699235413

महिला ने यह दावा एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से किया है, जिसमें उसने अपने आरोपों के समर्थन में तस्वीरें और वीडियो भी सांझा किए हैं। उसका कहना है कि उसका पति वर्ष 2022 में “फर्जी शरणार्थी” बनकर अमेरिका गया था, जबकि उसे अपने देश में जान का कोई खतरा नहीं था। पत्नी के अनुसार, उसके पति ने अमेरिका में प्रवेश पाने के लिए अपनी जान को खतरा होने का झूठा दावा किया और अब वह किसी और से शादी करने या लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की योजना बना रहा है, जबकि कानूनी रूप से वह अभी भी उसके साथ विवाह में बंधा हुआ है। महिला ने स्पष्ट किया कि वह अपने पति से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं रखती, लेकिन वह विवाह की पवित्रता में विश्वास रखती है। उसने लिखा, “एक सिख परिवार से होने के नाते, मैं केवल एक विवाह में विश्वास रखती हूं। मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि मेरे पति को भारत वापस भेजने में मेरी मदद करें।”

iTree Network Solutions +91-8699235413

महिला ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में यह भी दावा किया कि उसने पहले अपने पति की रिपोर्ट नहीं की थी क्योंकि उसके ससुर ने उसे भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल किया था और उसके पति ने उसे और उनकी बेटी को अमेरिका ले जाने का वादा किया था। हालांकि, जब उसे अपने पति की कथित दूसरी शादी की योजना के बारे में पता चला, तो वह बोलने को मजबूर हो गई। उसने आरोप लगाया कि उसका पति अमेरिका में अवैध रूप से सिर्फ पैसे कमाने और नागरिकता हासिल करने के इरादे से गया था। महिला ने बताया कि उनकी 7 साल की एक बेटी है और उसके पति ने उन्हें छोड़ते समय उनके बारे में नहीं सोचा। पत्नी, समनप्रीत कौर का कहना है कि उसे अंत तक यह नहीं पता था कि उसका पति अवैध तरीके से अमेरिका जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने अमेरिका पहुंचने की दो असफल कोशिशें कीं — एक बार नेपाल के रास्ते और दूसरी बार तंजानिया के जरिए और इन दोनों बार उसने उसे और उनकी बेटी को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश की।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

समनप्रीत कौर ने यह भी दावा किया कि उसके पास अपने पति के शरण के दावों को झूठा साबित करने वाले सबूत हैं। उसने उस पर दोहरी शादी का आरोप लगाया, जो भारत और अमेरिका दोनों में अपराध है। अपनी पोस्ट में, उसने शादी की तस्वीरें और एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें कथित तौर पर उसके पति को अमेरिका की सीमा को अवैध रूप से पार करते हुए देखा जा सकता है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा,...

You cannot copy content of this page