iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsमॉल की पार्किंग से स्कूटी चोरी:फोन पर बात करते चोर ने मास्टर...

मॉल की पार्किंग से स्कूटी चोरी:फोन पर बात करते चोर ने मास्टर चाबी लगाकर लॉक खोला, वारदात CCTV में कैद

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित मशहूर ग्रैंड वॉक मॉल की पार्किंग से एक शातिर चोर द्वारा एक्टिवा बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है। 21 फरवरी को चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसकी अब सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें एक सरदार युवक बड़े ही शातिराना ढंग से वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है।स्कूटी चोरी करता चोर की फोटो। -

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह सुबह किसी काम के सिलसिले में ग्रैंड वॉक मॉल की एक दुकान में आया था। उसने अपनी सफेद रंग की एक्टिवा मॉल की पार्किंग में खड़ी की थी। जब वह अपना काम निपटाकर रात करीब 10:00 बजे वापस पार्किंग में पहुंचा तो वहां से उसकी एक्टिवा गायब थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
एक्टिवा पर बैठा रेकी करता चोर
एक्टिवा पर बैठा रेकी करता चोर

सीसीटीवी में दिखा शातिर एक्टर’ चोर

iTree Network Solutions +91-8699235413

काफी तलाश करने के बाद जब गुरप्रीत ने पार्किंग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो फुटेज में एक सरदार युवक एक्टिवा के पास चक्कर काटता दिखाई दिया। वह लगातार फोन पर बात करने का नाटक कर रहा था ताकि किसी को शक न हो।

फोन कान पर लगाए हुए ही उसने बड़ी चालाकी से एक्टिवा को रिवर्स (पीछे) करना शुरू किया। जब उसे लगा कि आसपास कोई नहीं देख रहा तो उसने बड़ी ही आसानी से मास्टर चाबी लगाई और फोन पर बात करते-करते ही एक्टिवा स्टार्ट कर वहां से रफूचक्कर हो गया।

थाना सराभा नगर में शिकायत दर्ज

पीड़ित गुरप्रीत सिंह की ओर से इस मामले की लिखित शिकायत थाना सराभा नगर की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਆਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਦਾ ਵੱਧਿਆ ਕਹਿਰ ,ਗਲੀ ਵਿਚ ਖੇਡ ਰਹੀ ਬੱਚੀ ‘ਤੇ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ

Buland kesari/ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਗੋਵਿੰਦਗੜ੍ਹ ਜੋਗੀਆਂ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਆਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਇੰਨਾ ਵੱਧ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਹੁਣ ਬੱਚਿਆਂ ਲਈ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲਣਾ...

You cannot copy content of this page