iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsमोनिया मिले पानी की बोतलें लेकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे AAP नेता

मोनिया मिले पानी की बोतलें लेकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे AAP नेता

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;-  दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को बृहस्पतिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के पास उस समय पुलिस ने रोक लिया, जब वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी नेताओं को अमोनिया मिला पानी देने की कोशिश कर रहे थे। हरियाणा सरकार पर दिल्ली को भेजे जाने वाले पानी में जहर मिलाने को लेकर छिड़े विवाद के बीच ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिन की शुरुआत में दावा किया कि यमुना में अमोनिया की मात्रा सात पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) तक पहुंच गई है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।

भाजपा

iTree Network Solutions +91-8699235413

केजरीवाल ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए चार बोतलें भी दिखाईं, जिसमें से एक बोतल शाह, एक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, एक भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और एक कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए थी। उन्होंने कहा कि ‘आप’ नेता भाजपा और कांग्रेस नेताओं को बोतलें देकर चुनौती देंगे कि अगर उन्हें लगता है कि यह पीने लायक है तो वे इसे पी लें।

iTree Network Solutions +91-8699235413

भाजपा मुख्यालय के बाहर बोतल लेकर खड़े ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि इस ‘जहरीले’ पानी में अमोनिया की मात्रा स्वीकार्य सीमा से छह गुना अधिक है, जिसे दिल्ली में आपूर्ति करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, “हम इस पानी को भाजपा कार्यालय ले जाना चाहते हैं और शाह, सचदेवा, सैनी और उनका समर्थन कर रहे राहुल गांधी को इसे पिलाना चाहते हैं।”

भाजपा को शर्म आनी चाहिए
‘आप’ नेता ने कहा कि भाजपा को शर्म आनी चाहिए और आरोप लगाया कि वह दिल्ली के लोगों को ‘जहरीला’ पानी पिलाना चाहती है। जब पुलिस ने ‘आप’ नेताओं को यहां रोक लिया तो उन्होंने बोतलें भाजपा मुख्यालय के बाहर रख दीं। 

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

iTree Network Solutions +91-8699235413

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

सैलून में हंगामा:पार्टनरशिप के लेकर विवाद, महिला ने लगाए उत्पीड़न करने और जबरन कब्जे के आरोप

Buland kesari/पंजाब के लुधियाना में सराभा नगर स्थित हेयर मास्टर सैलून में हंगामा हो गया। सैलून में काम कर रही एक महिला ने अपने...

You cannot copy content of this page