Buland kesari/इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 27 साल की एक महिला ने कथित तौर पर अपने 53 वर्षीय पति अनिल लोखंडे की हत्या कर दी। यह वारदात शादी के सिर्फ 15 दिन बाद हुई।
कुपवाड़ MIDC पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक दीपक भंडावलकर ने बताया, “मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे जब अनिल सो रहा था, तो राधिका ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राधिका ने अपनी चचेरी बहन को इस बारे में बताया। हमने महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।”
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को सांगली जिले की कुपवाड़ तहसील स्थित उसके घर से हिरासत में लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “मामला बेहद संवेदनशील है और हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने राधिका के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया है।”
पुलिस के अनुसार, अनिल लोखंडे ने 15 दिन पहले राधिका से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी की कैंसर से मृत्यु हो गई थी। अनिल अपनी नई पत्नी से बार-बार शारीरिक संबंध बनाने की जिद करता था, जिससे राधिका नाराज़ हो गई और गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पति की हत्या कर दी।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








