Buland kesari ;- राधा शर्मा के प्रथम काव्य संग्रह वैजयंती का विमोचन रविवार को पंजाब प्रेस क्लब में किया गया। इस अवसर पर त्रिभाषी कवयित्री, लेखिका व समाज सेविका प्रिंसिपल प्रोमिला अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इसी तरह प्रसिद्ध साहित्यकार व कलाकार डॉ वीणा विज उदित ने अति विशिष्ट अतिथि तथा उर्दू के प्रसिद्ध शायर कीमती कैसर ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। प्रधानगी मंडल में प्रोफेसर सीमा जैन, अदबी दुनिया के संरक्षक सुरजीत सिंह, अदबी दुनिया के प्रधान जगदीश डालिया , प्रोफेसर सरला भारद्वाज उपस्थित थे। पुस्तक विमोचन समारोह की शुरुआत ज्योति प्रज्वलन के साथ की गई। राधा शर्मा व उनके पारिवारिक सदस्यों ने सभी अतिथियों का अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल प्रोमिला अरोड़ा, डॉ वीणा विज उदित और प्रोफेसर सीमा जैन ने राधा शर्मा की पुस्तक वैजयंती की समीक्षा की। सभी गणमान्य अतिथियों ने राधा शर्मा को उनके प्रथम काव्य संग्रह के लिए शुभकामनाएं दी और भविष्य में भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कवयित्री राधा शर्मा के पुत्र चैतन्य शर्मा ने अपनी मां के लिए एक खूबसूरत कविता प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर अदबी दुनिया की ओर से राधा शर्मा को उनकी इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विकास शर्मा ,पंकज शर्मा, सौरभ शर्मा , सागरो देवी , महिला काव्य मंच की अध्यक्ष डॉ ज्योति गोगिया , उपाध्यक्ष प्रवीण गगनेजा , वीणा भंडारी , डॉक्टर ज्योति खन्ना , राकेश शांतिदूत, सिमरन व अन्य उपस्थित थे।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.




