Buland kesari/लंदन में पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग द्वारा सिख लड़की (14) को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। लड़की को पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने पहले अगवा किया और फिर फ्लैट में बंद कर 5-6 लोगों से उसका रेप कराया। लड़की ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन उसे डराकर चुप करा दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही इस घटना के बारे में लंदन में रहने वाले सिखों को पता चला तो वे आरोपी के फ्लैट के बाहर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। जैसे-जैसे मामले का पता अन्य सिखों को चलता रहा, आरोपी के फ्लैट पर भीड़ बढ़ती गई। कुछ ही देर में वहां 200 से ज्यादा सिख पहुंच गए और कई घंटे हंगामा किया।
इसके बाद सभी ने मिलकर लड़की को रिहा करवा लिया। सिखों का आरोप है कि वेस्ट लंदन में इस तरह छोटी बच्चियों को अगवा करके उनका यौन शोषण करने की घटनाएं आम होने लगी हैं। इस मामले से जुड़ी दो पोस्ट और वीडियो डेविड आथर्टन नाम के यूजर्स की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डाले गए।
हाल ही में इंग्लैंड में इस तरह के मामले बढ़े है। अमेरिकी कारोबारी इलॉन मस्क ने भी इस पर चिंता जताई थी और कार्रवाई नहीं करने पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री की कड़ी आलोचना की थी।
इस घटना से जुड़ी सोशल मीडिया पर दो पोस्ट डाली गईं…


सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे सामने आया मामला…
- मामला वेस्ट लंदन के हाउंस्लो शहर का : यह मामला वेस्ट लंदन के हौंसलो शहर का है। सोशल मीडिया यूजर डेविड आथर्टन के मुताबिक, जिस फ्लैट में यह मामला सामने आया, उसी में एक सिख युवक भी रहता है। युवक ने एक दिन 34 वर्षीय पाकिस्तानी युवक को सीढ़ियों से उतरते वक्त 15 वर्षीय सिख लड़की के साथ देखा। उसने पाकिस्तानी युवक को रोका तो वह भड़क गया। वीडियो में युवक बहस करता देखा जा सकता है।
- सुबह पांच से रात दस बजे तक फ्लैट में रखता था : सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी युवक इस सिख लड़की को सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक अपने फ्लैट में रखता था। आरोप है कि उसने लड़की का यौन शोषण करने के लिए 6 पुरुषों को बुलाया था। इन सभी ने मिलकर उसके साथ रेप किया।
- पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो सिखों ने खुद घेरा : सिख युवक ने पाकिस्तानी युवक के घर से बच्ची को रिहा करने की बात कही तो वह मामले से दूर रहने की धमकी देने लगा। उसने पुलिस को इस संबंध में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सिख युवक ने अपने समुदाय के लोगों को इकट्ठा किया और पाकिस्तानी युवक के फ्लैट का घेराव किया।

कई घंटे तक चला हंगामा, फिर हो सकी लड़की की रिहाई सिख युवक का कहना है कि कई घंटों तक फ्लैट घेरने के बाद आखिरकार उन्हें लड़की को रिहा करवाने में सफलता मिली। उसका कहना है कि यह अकेला मामला नहीं है। पाकिस्तानियों के ऐसे ही कई गैंग एक्टिव है, जो लड़कियों को अगवा करके उनका शोषण करते है। शिकायत के बावजूद लंदन पुलिस उनके खिलाफ कोई ठोस करवाई नहीं कर रही है।
पीड़ित बोली- छुड़ाने की कोशिश की तो कमरे में बंद किया सिख युवक के मुताबिक, लड़की ने पूछताछ में उन्हें बताया कि पाकिस्तानी युवक उसे अगवा करके लाया था। आरोपी खुद भी और 5-6 अन्य लोगों से उसका शारीरिक शोषण करवाता था। जब उसने खुद को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने कोशिश की तो कमरे में बंद कर दिया गया। धमकाया गया कि उनकी परमिशन के बिना बाहर नहीं जा सकती।

यूके में ऐसे चलता है पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग का नेटवर्क…
- गरीब लड़कियों को बनाता है निशाना: वेस्ट लंदन में लड़की को आजाद करवाने वाले सिख समुदाय के लोगों का कहना है कि यूके में पाकिस्तानी ग्रूमर गैंग के निशाने पर 11 से 16 साल की लड़कियां रहती हैं। गैंग के सदस्य गरीब लड़कियों को ढूंढते हैं। इसके अलावा जो बच्चियां सोशल मीडिया पर अकेली दिखती हैं या जो लगातार स्कूलों से गैरहाजिर रहती हैं, उनको ढूंढकर फंसाते हैं।
- गिफ्ट देकर प्यार और शादी का झांसा: ग्रूमर गैंग इन लड़कियों को प्यार, दोस्ती, शादी का झांसा, महंगे गिफ्ट और सामान देकर फंसाते हैं। इसके बाद उनका शोषण करना शुरू कर देते हैं। पहले वो एक-एक करके लड़कियों को फंसाते हैं और फिर अपने साथ ले जाते हैं।
- ब्लैकमेल और डराकर अपने पास रखते हैं: ग्रूमर गैंग लड़कियों को पहले उनके परिवार और दोस्तों से दूर करते हैं। फिर उनका शोषण करना शुरू करते हैं। लड़की को जब उनकी असलियत पता चलती है तो वो भागने की कोशिश करती हैं, तब ग्रूमर गैंग उन्हें ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी देकर डराकर अपने पास रखते हैं।
- लड़कियों को अलग-अलग जगहों भेजते हैं: ग्रूमर गैंग जब लड़कियों को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लेते हैं तो उसके बाद उन्हें अलग-अलग जगहों पर भेजते हैं। लड़कियों को फ्लैटों, होटलों में भेजकर उसके बदले मोटे पैसे लेते हैं। लंदन में इस तरह के कई गैंग एक्टिव है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








