iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeजालंधर में थम नहीं रहा लुटेरों का कहर! देर रात ऑटो चालक...

जालंधर में थम नहीं रहा लुटेरों का कहर! देर रात ऑटो चालक को लूटा और उसका हाथ भी काट डाला

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari;-पंजाब के जालंधर में गुरुवार को देर रात सोढ़ल रोड से राम नगर को जाते रास्ते में लुटेरों ने एक व्यक्ति पर हमलाकर उसका हाथ काट दिया। बाइक सवार तीन लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। व्यक्ति अपने आप को बचाने के लिए आरोपियों का विरोध कर रहा था, इस दौरान ये वारदात हो गई।

लुटेरों ने दातर (तेजधार हथियार) से व्यक्ति का हाथ काट दिया। व्यक्ति के हाथ पर काफी गहरा जख्म बना हुआ है, जिसके कुछ वीडियो फोटो भी सामने आए हैं। थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी लुटेरे की पहचान नहीं हो पाई है। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंचा और परिवार ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार अपने परिवार का गुजारा ऑटो चलाकर करते हैं. गुरुवार को रात वह रोजाना की तरह अपना ऑटो खड़ा पैदल ही कर घर लैट रहे थे। जब श्री सोढ़ल मंदिर के सामने से राम नगर की ओर जाने लगे तो राम नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने अपना बाइक ऑटो चालक के आगे लगा दिया था। एक आरोपी बाइक पर ही बैठा रहा, मगर दो आरोपी उसके पास आ गए।

दिनेश ने जब फोन और नकदी देने से इनकार किया तो तेजधार हथियार लेकर आए आरोपी ने उससे हमला कर दिया। आरोपी ने तेजधार हथियार उसके सिर पर मारा था, बचाव के लिए पीड़ित ने अपना हाथ आगे कर लिया। जिससे उसका काफी बचाव हो गया। मगर फिर भी दिनेश का हाथ बुरी तरह से कट गया था। जब पीड़ित का हाथ कटा वह चिल्लाया। जिसके बाद लुटेरे तुरंत वहां से फरार हो गए।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दांत इम्प्लांट को ‘कॉस्मेटिक’ बताकर क्लेम खारिज करना गलत — उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला

जालंधर/ उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े एक अहम फैसले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दांतों के इम्प्लांट के मेडिकल क्लेम...

You cannot copy content of this page