Buland kesari/लुधियाना में आज सुबह तीन स्कूलों और ट्रेनों को बम से उठाने की धमकी मिली है। स्कलू को भेजे गए ईमेल में लिखा- स्कूलों में @1:11PM और ट्रेनों में @3:11 बजे ब्लास्ट होगा।
इसके साथ ही सीएम भगवंत मान जिक्र करते हुए लिखा- मान के टुकड़े कर दो, बेअंत सिंह की तरह। झूठे पुलिस मुठभेड़ों का जवाब जल्द दिया जाएगा। इस धममी के बाद स्कूल प्रशासन और स्टाफ में दहशत फैल गई। स्कूलों को भी खाली करवाया गया है।
सूचना मिलते ही लुधियाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करवाया जा रहा है और पुलिस टीम पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ले रही हैं। स्कूलों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जानिए ईमेल में क्या लिखा-
पंजाब अब खालिस्तान है प्रवासी (बाहर से आए लोग) अपने बच्चों को बचाओ!!!
बम धमाके स्कूलों में @1:11 बजे ट्रेनों में. @3:11 बजे शुरू होंगे
प्रवासी 13 अप्रैल तक पंजाब छोड़ दें – क्या 15 जून 1991 का बद्दोवाल ट्रेन कांड याद नहीं है? – इस बार कोई भी प्रवासी नहीं बचेगा।
भांड मान (मुख्यमंत्री भगवंत मान के संदर्भ में) के टुकड़े करो बेअंत (बेअंत सिंह) की तरह – झूठे पुलिस मुकाबलों का जवाब जल्द आ रहा है!
खालिस्तान नेशनल आर्मी इंजीनियर गुरनाख सिंह रुकन शाहवाला
डॉ. गुरनिरवैर सिंह खान राजादा

बच्चों को लेकर पेरेंट्स स्कूल पहुंचे
खबर फैलते ही घबराए हुए माता-पिता अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचने लगे। प्रशासन ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। वहीं साइबर सेल की मदद से धमकी वाले ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक किया जा रहा है, ताकि भेजने वाले का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है।
मोहाली में 16 स्कूलों को मिली थी धमकी
हालांकि स्कूलों को धमकी का यह पहला मामला नहीं हैं। इससे पहले भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 10 फरवरी को मोहाली के 16 स्कूल को धमकी मिली थी। सुबह करीब साढ़े 7 बजे भेजी मेल में कहा गया था कि इनमें दोपहर 1.11 बजे बम ब्लास्ट होगा।
इस मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने बारीकी से जांच की, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिला थी।
खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








