Buland kesari/लुधियाना कोर्ट में 26 जनवरी से ठीक पहले एक हफ्ते में दो बार धमकी भरे ई-मेल मिलने से लुधियाना ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है। ताजा मामले में पुलिस ने अब धमकी भरा मेल भेजने वाले संदिग्ध के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ U/S 111(3),113(3),351(2),351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक यह मेल अजमल अब्दुल राज (Ajmal Abdul Raj) नाम के व्यक्ति की prajeevean_ajmal@outlook.com आईडी से आया था जिसमें दावा किया गया था कि ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स में मानव बम के जरिए बड़ा धमाका किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक अजमल अब्दुल राज नाम के व्यक्ति की ओर से एक ईमेल आईडी prajeevean_ajmal@outlook.com से यह धमकी भेजी गई। ईमेल में दावा किया गया कि लुधियाना ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स में मानव बम के जरिए धमाका किया जाएगा। पुलिस ने बताया की ईमेल 8 जनवरी को आयी थी। सेशन जज लुधियाना द्वारा जानकारी प्राप्त होते ही तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
इसके बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और हर आने-जाने वाले की सघन जांच शुरू कर दी गई। वहीं सुपरिंटेंडेंट, इंग्लिश ब्रांच, जिला कोर्ट लुधियाना की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है।
एक हफ्ते में दो बार चेकिंग और हाई अलर्ट
चूंकि एक हफ्ते के भीतर दो बार इसी तरह की धमकी भरी हरकतें सामने आई हैं इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा किया गया है धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर की पूरी तरह से मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड के साथ चेकिंग की है। वही कोर्ट के हर प्रवेश द्वार पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही थी।
संदिग्ध बैगों और लावारिस वस्तुओं पर पैनी नजर रखी जा रही थी ।पुलिस की साइबर सेल अब उस IP एड्रेस और लोकेशन को ट्रैक कर रही है जहां से यह मेल भेजा गया था।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच कई एंगल से की जा रही है। अदालत परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








