Buland kesari/लुधियाना में हैबोवाल के न्यू दीप नगर में मकान मालिक व किराएदार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उनकी लड़ाई सड़क तक आ गई। पहले दो लोगों में लड़ाई शुरू हुई और उसके बाद देखते देखते गली में बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के लोग आपस में लड़ने लग गए। मौके पर जो आया वो उन्हें छुड़ाने के बजाय लड़ाई में शामिल होता गया।
लड़ाई करने वालों में पुरुष, महिलाएं व बच्चे तक शामिल थे। करीब आठ मिनट तक यह लड़ाई चलती रही। दोनों पक्षों में लड़ाई की एक CCTV फुटेज सामने आई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह दोनों पक्ष एक दूसरे पर डंडों व हथियारों से हमला कर रहे हैं।

स्कूटर पर आए युवक की हुई पहले बहस:
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार स्कूटर पर पर दो युवक आए। पीछे बैठा युवक उतरा और उसने अपने पीठ पीछे लोहे की दात छुपा रखी थी। गली में वो पहले इधर उधर देखता है। इसी बीच सामने से गेट खुलता है और एक युवती बाहर आती है।
स्कूटर चला रहा युवक भी उतर कर गेट पर खड़े युवक की तरफ जाता है और युवती से बहस करने लगता है। गली में तब दो तीन महिलाएं व एक अन्य व्यक्ति भी गुजर रहे थे। युवती से बहस करके युवक बाहर की तरफ आया इतने में युवती ने व गली से गुजर रहे व्यक्ति व महिलाओं ने उस पर हमला कर दिया।
देखते देखते बड़ी संख्या में लोग आए और उन्हें युवक को घेर कर पीटा और वह जमीन पर गिर गया। फिर एक महिला उसे बचाने आई तो उसे भी पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद एक के बाद एक पुरुष, महिलाएं व बच्चे आए और आपस में लड़ने लगे।
महिलाओं ने खींचे एक दूसरे के बाल, जमकर चले डंडे
लड़ाई के दौरान महिलाएं एक दूसरे के बाल खींचकर जमीन पर घसीटती रही और देखते ही देखते महिलाएं एक दूसरे पर डंडों से भी वार करने लगी। जिसके हाथ जो आया वो उसे पीटती रही। लड़ाई के दौरान एक भी ऐसा नहीं था जिसने छुड़ाने का प्रयास किया हो। दोनों पक्षों में लड़ाई ने इतना खतरनाक रूप धारण कर दिया कि महिलाएं भी हथियारों से हमला करने लग गई।
3:30 मिनट बाद कुछ देर रुकी लड़ाई
लड़ाई शुरू होने के 3:30 मिनट बाद एक पक्ष के लोग वहां से तितर बितर हो गए और लड़ाई रुकी। हालांकि दूसरा पक्ष उनको ढूंढने के लिए गली में इधर-उधर घूमता रहा। महिलाएं व युवक दूसरे पक्ष के लोगों को ललकारते रहे। हालांकि तब उनके पक्ष के लोग ही उन्हें रोकते हुए दिखे। इस दौरान कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
घर खाली करने को लेकर चल रहा है विवाद
न्यू दीप नगर में मुराली लाल के पिता ने अपना घर किराए पर दिया है। मुराली लाल के पिता की मौत हो गई और उसके बाद उसने किराएदारों को मकान खाली करने के लिए कहा। उसका अपने भाई के साथ भी इस प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।
किराएदारों का आरोप है कि जब उन्होंने मकान खाली नहीं किया तो मुरारी लाल ने बिजली पानी का कनेक्शन तक कटवा दिया। यहीं से दोनों पक्षों में विवाद की शुरुआत हुई। करीब पांच छह दिन पहले से यह विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ पहले ही अलग अलग अफसरों को शिकायते दे चुके हैं।
किराएदारों ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत
किराएदार अंजू ने बताया कि मकान मालिक ने उन्हें मकान खाली करने के लिए नहीं कहा और सीधे कोर्ट का नोटिस दे दिया। दो महीने से हमारे कमरे का बिजली पानी कनेक्शन कटवा दिया है। मेरी बेटी और एक अन्य महिला को उन्होंने पीटा है।
उधर मकान मालिक मुरारी लाल का कहना है कि किराएदार उनका मकान खाली नहीं कर रहे हैं और अब उन्होंने मिलकर मेरे बेटे पर हमला किया है। इस हमले में बेटे को बुरे तरीके से पीटा। घर महिलाओं को भी पीटा है। उन्होंने बताया कि इस मामले शिकायत पुलिस को दी है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








