Buland kesari/लुधियाना में नाबालिग लड़की को रास्ते से अपहरण कर आरोपी उसे फिल्लौर ले गए। इसके बाद उसके साथ रेप किया, फिर आरोपी उसे लेकर लुधियाना रेलवे स्टेशन आया और उसका परिवार दोनों को लेकर अपने घर आ गए।
महिला ने बताया कि उसे रात को पता चला कि युवक उसकी बेटी को लेकर अपने घर आ गया तो वो तुरंत उसके घर गई और अपनी बेटी को लेकर आई। उसी दिन पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की और उन्हें रात को घर भेज दिया।
महिला ने कहा कि घटना के दूसरे दिन ही आरोपी का भाई व पिता आए और बेटी को जबरन उठाकर अपने घर ले गए। बेटी को डरा धमकाकर उसका वीडियो बनाया। उससे कहलवाया कि वो अपनी मर्जी से लड़के के साथ गई। इसके बाद बेटी को रात 10:30 बजे थाने के गेट पर छोड़कर चले गए।
महिला ने बताया कि मेहरबान थाने की पुलिस देर रात बेटी को लेकर घर आई। महिला ने बताया कि उसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने कहा कि बेटी कह रही है कि वो अपनी मर्जी से गई।
महिला ने कहा कि इसके बाद 6 महीने से थाने के चक्कर काटती रही। पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत दी। कमिश्नर ने एससीपी ईस्ट को शिकायत मार्क की और अब छह महीने बाद पुलिस FIR दर्ज की।
उधर, थाना मेहरबान के एसएचओ जगदीप सिंह गिल ने कहा कि महिला के बयान के आधार केस दर्ज कर लिया है। जांच में अगर अगर रेप की बात सामने आती है, जो रेप की धारा जोड़ी जाएगी।

नाबालिग की मां ने ये बातें बताईं…
- बेटी फैक्ट्री में रोटी देने आई थी: नाबालिगा की मां ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र 14 साल है। 15 अक्टूर 2025 को उनके घर में गैस खत्म हो गई थी, जिसकी वजह से वो समय पर रोटी नहीं बना सकी। उसने बेटी को कहा था कि वो बाद में रोटी बनाकर उसे फैक्ट्री में पकड़ा देना। बेटी फैक्ट्री में रोटी देकर वापस जा रही थी, जब आरोपी ने उसे घेर लिया।
- पेट्रोल पंप के नजदीक से किया अपहरण: महिला ने कहा कि उसकी बेटी जब वापस जा रही थी तो राहों रोड पर पेट्रोल पंप के पास आरोपी ने बेटी को रोका और उसे जबरन अपने साथ ले गया। आरोपी उसे लेकर रेलवे स्टेशन गया और वहां से फिल्लौर तक ट्रेन में गया।
- फिल्लौर में बेटी के साथ किया गलत: महिला ने बताया कि उसी बेटी ने बताया कि आरोपी उसे लेकर फिल्लौर गया। उसके बाद सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। आरोपी उसके बाद उसे लेकर लुधियाना रेलवे स्टेशन आया और फिर उसका परिवार दोनों को लेकर राहों रोड अपने घर आ गए।
- थाने उसी दिन शिकायत दी: महिला ने बताया कि उसे रात को पता चला कि युवक उसकी बेटी को लेकर अपने घर आ गया तो वो तुरंत उसके घर गई और अपनी बेटी को लेकर आई। उसी दिन पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की और उन्हें रात को घर भेज दिया।
- शाम को घर से उठाकर ले गए: महिला का आरोप है कि अगले दिन उनकी गली में किसी की माैत हो गई। वो उनके घर चली गई। शाम को करीब चार बजे आरोपी का भाई व पिता आए और बेटी को जबरन उठाकर अपने घर ले गए। बेटी को डरा धमकाकर उसका वीडियो बनाया। उससे कहलवाया कि वो अपनी मर्जी से लड़के के साथ गई। वीडियो बनाने के बाद वो बेटी को रात 10:30 बजे थाने के गेट पर छोड़कर चले गए।
- रात को पुलिस ने बेटी को छोड़ा घर: महिला ने बताया कि मेहरबान थाने की पुलिस देर रात बेटी को लेकर घर आई। महिला ने बताया कि उसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने कहा कि बेटी कह रही है कि वो अपनी मर्जी से गई।
- उसके बाद थाने के चक्कर लगने शुरू हुए: महिला ने बताया कि उसके बाद वो कई दिन तक थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। उसके बाद वो कमिश्नर के पास पेश हुई।
- कमिश्नर ने एसीपी को सौंपी जांच: महिला का कहना है कि सीपी के पास पेश होने के बाद उसके मामले की जांच एसीपी ने की। एसीपी ने 24 मार्च को उन्हें बुलाया और बयान लिए। उसके बाद एसीपी ने कार्रवाई की। महिला ने बताया कि उसके बाद थाने में उसके बयान हुए और अब एफआईआर दर्ज हुई है।
- बेटी के साथ रेप हुआ, नहीं जोड़ी गई धारा: नाबालिगा की मां ने बताया कि बेटी को जब वो रिकवर करके वापस लाए तो उसने बताया था कि आरोपी ने फिल्लौर में उसके साथ गलत काम किया। उसने यह बात पुलिस को भी बताई, लेकिन एफआईआर में रेप की धारा नहीं जोड़ी गई। उसका कहना है कि वो अनपढ़ है इसलिए उसे नहीं पता था कि मेडिकल भी करवाना है। पुलिस ने भी तब उन्हें मेडिकल करवाने को नहीं कहा।

मेरे पास जैसे ही मामला आया FIR की- SHO
SHO जगदीप सिंह गिल ने बताया कि पहले कितनी बार शिकायत दी उन्हें नहीं पता। उनके पास जैसे ही मामला आया उन्होंने बयान लेकर एफआईआर दर्ज करके आरोपी को पकड़ने के छापेमारी कर रहे हैं। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर दिया जाएगा।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








