Buland kesari/लुधियाना में एक व्यक्ति ने महिला के साथ दोस्ती की और संबंध बनाए । महिला ने उसे मिलने से मना किया तो आरोपी ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर महिला के अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए। महिला ने पुलिस में शिकायत दी है।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी के साथ उसकी सात- आठ साल से दोस्ती है और दोनों के संबंध बने हैं। लेकिन 7 जनवरी को आरोपी जबरदस्ती उसके घर में आया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने अब आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी हरजिंदर सिंह के खिलाफ रेप, धमकी देने, अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने के आरोप लगाते हुए थाना फोकल पॉइंट में एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

दोस्त के खिलाफ महिला की शिकायत के कुछ अहम पॉइंट…
- महिला के पति की हो चुकी है मौत: शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद उसकी आरोपी हरजिंदर के साथ दोस्ती हो गई। उनकी दोस्ती को 7-8 साल हो गए।
- आरोपी के साथ संबंध बने: महिला ने आरोपी के साथ जिस्मानी संबंध होने की बात खुद भी स्वीकार की है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी के साथ उसकी दोस्ती है और दोनों के बीच जिस्मानी संबंध रहे हैं।
- 7 जनवरी को किया रेप: महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी 7 जनवरी को उसके घर में आया और उसके साथ जबरन शरीरिक संबंध बनाए। जाते हुए आरोपी ने मुझे जान से मारने की धमकी दी।
- आरोपी ने बनाई अश्लीली वीडियो: महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी के साथ उसकी दोस्ती थी। आरोपी ने धोखे से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जिसका उसे पता नहीं था।
- मिलने से मना किया तो ब्लैकमेल करने लगा: महिला का आरोप है कि जब तक वो आरोपी से आसानी से मिलती जुलती थी तो सब कुछ ठीक था। अब उसने मिलने से मना किया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
- सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर वीडियो रिश्तेदारों को भेजी: महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जब उसने मिलने से साफ मना किया तो आरोपी ने 6 मार्च को उसने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाया और उसमें उसके अश्लील वीडियो डाल दिए। उस ग्रुप में उसके रिश्तेदार भी थे।
- जांच अधिकारी बोला, जांच कर रहे हैं
- थाना फोकल पॉइंट के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी हरजिंदर सिंह खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








