Buland kesari/लुधियाना में एक युवक ने दो भाइयों को अपने साथ कुकर्म करने के लिए कहा। भाइयों ने कुकर्म करने से मना किया तो युवक ने अपने साथियों को बुलाकर उन पर तेजधार हथियारों से हमला करवा दिया। दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में एडमिट किया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें हमलावरों की गुंडागर्दी साफ दिखाई दे रही है।
पीड़ित भाइयों ने बताया कि वे बल्लोके सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में काम करते हैं और वहां एक युवक से उनकी अक्सर मुलाकात होती रहती थी। कई बार वह युवक उन्हें अपने घर आने के लिए कहता था। पीड़ितों के अनुसार जब वह शनिवार रात उसके घर गए तो उसने दोनों भाइयों पर अप्राकृतिक कृत्य करने का दबाव डाला। इनकार करने पर उसने धमकी दी कि वह शोर मचा देगा कि वे चोरी करने आए हैं।

5 से 7 युवकों ने पुलिस के सामने भी पीटा
पीड़ितों के मुताबिक जब उन्होंने युवक की बात मानने से इनकार किया तो उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और दोनों भाइयों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि पुलिस के सामने भी उन्हें बेरहमी से पीटा गया। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
पीड़ित भाइयों ने यह भी आरोप लगाया कि बयान लेने पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने उन्हें धमकी दी तुम्हें हथकड़ी लगाकर ले जाऊंगा। पीड़ित परिवार ने कहा कि उनके साथ बहुत अन्याय हुआ है और वे इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।

धमकी के आरोप नकारे, कार्रवाई शुरू
जब इस संबंध में ASI ओम प्रकाश से बात की गई तो उसने किसी भी प्रकार की धमकी देने से साफ इनकार कर दिया। पुलिसकर्मी ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








